फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Councillors protested against increase in tax and rent in ten new wards of Municipal Corporation Gorakhpur

नगर निगम गोरखपुर: इन वार्डों में टैक्स और दुकानों का किराया बढ़ाने पर पार्षदों का हंगामा, ये हैं वो वार्ड

Thu, 11 Jul 2024 12:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 12:01 PM IST
सार

नगर निगम बोर्ड की सातवीं बैठक बुधवार को हंगामे के बीच हुई। नए वार्डों में हाउस टैक्स का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया तो वहीं, नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने का विरोध सपा और भाजपा पार्षदों ने किया। रात के 9:09 मिनट तक चली बैठक में पार्षदों ने अपनी बात रखी और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। नए वार्डों में टैक्स वसूलने और दुकानों का किराया बढ़ाने को सदन की स्वीकृति मिल गई।
 

विज्ञापन
Councillors protested against increase in tax and rent in ten new wards of Municipal Corporation Gorakhpur
नगर निगम बोर्ड की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम बोर्ड की सातवीं बैठक बुधवार को हंगामे के बीच हुई। नए वार्डों में हाउस टैक्स का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया तो वहीं, नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने का विरोध सपा और भाजपा पार्षदों ने किया। रात के 9:09 मिनट तक चली बैठक में पार्षदों ने अपनी बात रखी और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। नए वार्डों में टैक्स वसूलने और दुकानों का किराया बढ़ाने को सदन की स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन


मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक शुरू होने के साथ ही 6वीं बैठक की कार्यवृत्त और 5वीं बैठक के अनुपालन आख्या पर सवाल उठने लगे। पार्षद जिलाउल इस्लाम, सौरभ विश्वकर्मा, ऋषि मोहन वर्मा, विश्वजीत त्रिपाठी, कृष्णचंद, शहाब अंसारी ने इसपर सवाल उठाए।
विज्ञापन


 

Councillors protested against increase in tax and rent in ten new wards of Municipal Corporation Gorakhpur
सदन के अंदर बैठक के दौरान नारेबाजी करते पार्षद - फोटो : अमर उजाला
अनुपालन आख्या को लेकर हंगामा देखकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने आश्वस्त किया कि सात दिन के अंदर सभी अधिकारियों से जानकारी जुटाकर अनुपालन आख्या संशोधित की जाएगी।

पार्षद शहाब अंसारी ने ठेकेदार पर बिना काम कराए भुगतान लेने का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि पिछली बैठक में कार्रवाई की मांग करते हुए धरना दिया था लेकिन कार्यवृत्त में यह दर्ज ही नहीं है।

लगे जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे
पार्षद जियाउल ने नए वार्डों में टैक्स बढ़ाने का विरोध और विश्वजीत ने सोमवार को निगम कार्यसमिति की बैठक में लाए गए प्रस्ताव में नगर निगम और मूल आवंटी के मध्य पंजीकृत अनुबंध का तथ्य छुपाने का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन

Councillors protested against increase in tax and rent in ten new wards of Municipal Corporation Gorakhpur
सदन में अपनी बात रखते पारदि विक्की मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

इन दोनों ही मुद्दों पर खींचतान इतनी बढ़ी कि पार्षद जिलाउल इस्लाम मेयर-मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए मेयर के आसन के पास तक पहुंच गए। उधर समर्थन में आए भाजपा पार्षदों ने मेयर-जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में पार्षद आगे पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद मामला शांत हुआ।

नए वार्डों में टैक्स नहीं लिया जा सकता : जियाउल
पार्षद जिलाउल इस्लाम ने कहा कि नगर निगम में गांव को शामिल करने की प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई। साल 2022 तक परिसीमन की प्रकिया चली। कहा कि नए वार्ड में टैक्स वसूली की तैयारी गलत है। निगम की नियमावली के अनुसार नए वार्ड के गठन के पांच साल तक वहां टैक्स नहीं लिए जा सकता।

कहा कि शहर के 10 नए वार्डों की तीन लाख की आबादी के साथ यह अन्याय नहीं होने दूंगा। जिलाउल को सपा पार्षदों का साथ मिला तो भाजपा के पार्षदों ने तर्क दिया कि जब सुविधाएं नगर निगम नए वार्डों में दे रहा तो संपत्तिकर वसूल क्यों नहीं करेगा।

महिला पार्षदों ने रखे मुद्दे
वार्ड नंबर 66 नेताजी सुभाषनगर की पार्षद आरती सिंह ने सुभाषनगर एचआईजी के पार्कों में कब्जा का मामला उठाया। कहा कि अतिक्रमण करने वाले वर्षों से ट्यूबवेल के कनेक्शन से बिजली का उपभोग कर रहे, जबकि पार्क की सुविधा से मोहल्ले के लोग वंचित हैं।

इसके अलावा एक व्यक्ति ने सड़क से इंटरलाॅकिंग उखाड़ लिया था। उसपर एफआईआर भी दर्ज कराई गई, लेकिन उसके चक्कर में सड़क निर्माण बाधित होने से काॅलोनी के तमाम लोगों को बारिश में जलभराव से जूझना पड़ रहा है।

 
विज्ञापन

Councillors protested against increase in tax and rent in ten new wards of Municipal Corporation Gorakhpur
पार्षदों की मांग पर मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने भी उन्हें विकास योजनाओं की जानकारी दी - फोटो : अमर उजाला
वार्ड नंबर 35 सालिकराम नगर की पार्षद सरिता यादव ने कहा कि उनके वार्ड में नौ मलिन बस्तियां हैं। सामुदायिक भवन भी जर्जर हालत में हैं। वार्ड नंबर 80 राप्तीनगर की पार्षद पूनम सिंह ने फ्लाईओवर पर सुरक्षा जाल का मुद्दा उठाया।

वार्ड नंबर 18 गायत्रीनगर की पार्षद माया देवी ने वार्ड में प्राथमिक विद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की। वार्ड नंबर पांच बाबा गंभीरनाथ नगर से हकीकुन निशा ने वार्ड में जलभराव और कूड़ा उठाने की समस्या को उठाया। वार्ड नंबर 33 नरसिंहपुर की पार्षद शमीम आरा ने पेयजल आपूर्ति और नाली सफाई की समस्या को उठाया।

अनुबंध के बाद किराया बढ़ाना गलत

बेतियाहाता पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने निगम की दुकानों के किराया बढ़ाने का विरोध किया। कहा कि नगर निगम से दुकानें आवंटित कराने वाले 2200 दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। नगर निगम और मूल आवंटी के मध्य 25 शर्तों का पंजीकृत अनुबंध है। ऐसे में कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास कराकर अनुबंध के शर्तों में परिवर्तन करना न्यायोचित नहीं है।

सदन में उठा रामलीला कमेटी का
हांसूपुर वार्ड की पार्षद लाली गुप्ता ने बैठक में रामलीला मैदान का मुद्दा उठाया। पूछा कि श्रीराम लीला कमेटी को निगम ने पट्टे पर दिया है। श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट द्वारा मैरिज हाल का संचालन निगम की जानकारी में है। इस पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने आश्वस्त किया कि इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी जांच कर रही है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जीआईएस सर्वे पर पार्षदों के लिए वर्कशॉप
कई पार्षदों ने जीआईएस सर्वेक्षण पर सवाल खड़े किए। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की। इसपर नगर आयुक्त ने कहा कि 42 वार्डों में जीआईएस सर्वेक्षण का काम पूरा है, लेकिन प्रत्येक पार्षद को इसकी बुकलेट मुहैय्या कराना संभव नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी पार्षदों के लिए जीआईएस सर्वेक्षण पर 40-40 की संख्या में दो कार्यशाला कराएंगे।

 

Councillors protested against increase in tax and rent in ten new wards of Municipal Corporation Gorakhpur
नारेबाजी करते पार्षद, हंसकर देखते हुए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल - फोटो : अमर उजाला
फोरलेन के नालों से मोहल्लों के नाले जोड़ें
दिग्विजयनगर वार्ड से पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि लगातार 5वीं और 6वीं बैठक से फोरलेन के नालों से मोहल्लों के नालों काे जोड़ने का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। अनुपालन आख्या में क्या कार्रवाई की गई, दर्ज नहीं है। पुन: मांग किया कि गोरखनाथ मंदिर गेट नंबर दो के सामने जाहिदाबाद लेबर मंडी के पास दो वार्डों की पानी निकासी होती है। इसे सोनौली रोड पर बने बड़े नाले से जोड़ा जाए।

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की व्यवस्था सुधारेगी पार्षदों की पांच सदस्यीय कमेटी
वार्ड नंबर 79 सिविल लाइंस प्रथम के पार्षद अजय राय ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पर निगम के सभी वार्डों में संकट का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में आवेदन पर बिलंब हो रहा है। एसडीएम कार्यालय में दो से ढाई माह का वक्त लगने से शहरवासी परेशान हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि इसके लिए पार्षदों की पांच सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। गठित कमेटी समीक्षा का खामियां चिन्हित करेगी।

दुकानों समेत अन्य संपत्तियों का किराया बढ़ने पर बनी सहमति

निगम बोर्ड की बैठक में एक दिन पहले कार्यकारिणी की हुई बैठक में जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी, उन्हें बोर्ड से भी स्वीकृति मिल गई है। भारी विरोध के बाद निगम में शामिल हुए 10 नए वार्डों में भी संपत्ति कर वसूलने के फैसले को मंजूरी दे दी गई। निगम की दुकानों समेत अन्य संपत्तियों का किराया बढ़ने पर भी सहमति बनी।

इन फैसलों पर मिली स्वीकृति
-नए वार्डों में भी अब हाउस टैक्स वसूला जाएगा
- नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाया जाएगा

- व्यवसायिक रूप से जल का दोहन करने वालों के लिए नियमावली बनेगी
- जीआईएस सर्वे के आधार पर 2023-24 से टैक्स वसूला जाएगा

- 31 जुलाई तक हाउस टैक्स का डिजिटल कैश पेमेंट करने पर 15 प्रतिशत एवं अन्य माध्यम से 10 प्रतिशत की छूट। एक से 31 अगस्त तक डिजिटल पेमेंट करने पर 12 प्रतिशत एवं अन्य माध्यम से भुगतान करने पर आठ प्रतिशत छूट मिलेगी।
- सुथनी में इंटीग्रेटेड साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी की संकल्पना को मंजूरी

स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में टॉप-10 वार्डों को 50 लाख इनाम
नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के दृष्टिगत नगर निगम स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इसमें टॉप-10 में आने वाले वार्डों को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में वार्डों को ज्यादा से ज्यादा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और यूजर चार्ज वसूलना होगा। 50 लाख रुपये पार्षदों को पार्षद वरीयता के अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस फैसले को बोर्ड की स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed