फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Upload on website whether city clean or not under Clean survey

Exclusive: वेबसाइट के माध्यम से बताइए आपका शहर स्वच्छ है या नहीं

Sun, 03 Jan 2021 05:05 PM IST
vivek shukla बैकुंठनाथ शुक्ल/संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
बैकुंठनाथ शुक्ल/संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 03 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Upload on website whether city clean or not under Clean survey
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की नगर पालिका के दावों की परीक्षा शुरू हो गई है। कागजों में हुए काम धरातल पर कितने उतरे इसकी पोल खोलने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में भाग लीजिए। सर्वेक्षण के प्रथम चरण की शरूआत एक जनवरी से हो चुकी है।
विज्ञापन


मार्च तक सिटीजन फीडबैक लिया जाना है। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका कोई भी नागरिक फीडबैक दे सकता है। बीते साल सिटीजन फीडबैक में अंक कम मिलने से नगर पालिका की रैंकिंग लुढ़क गई थी। साल 2019 के स्वच्छ सर्वेक्षण में 193वें पायदान पर रही नगर पालिका 2020 में 212 पर पहुंच गई। उस दौरान फीडबैक देकर लोगों ने सफाई व्यवस्था की पोल खोली थी। एक बार फिर 2021 के स्वच्छ सर्वेक्षण में भागीदारी निभाकर आमजन अपने शहर की स्वच्छता को बयां कर सकते हैं।
विज्ञापन


31 मार्च तक वेबसाइट के माध्यम से सिटीजन फीडबैक लिया जाएगा। नगर पालिका होर्डिंग, बैनर व पंफलेट के माध्यम से वेबसाइट का प्रचार प्रसार कराएगी। सोशल मीडिया के जरिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिंक साझा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दें फीडबैक

  • स्वच्छ भारत मिशन अर्बन की वेबसाइट पर जाकर
  • मोबाइल पर स्वच्छता एप डाउनलोड करके
  • 1969 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके
  • वोट फॉर सिटी बाक्स में लेटर के जरिए
 
मार्च में होगा प्रत्यक्ष निरीक्षण
इस बार कोविड-19 को देखते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के क्रिया कलापों में थोड़ा बदलाव किया गया है। एक जनवरी से 31 मार्च तक स्वच्छ सर्वेक्षण होना है। इसमें प्रत्यक्ष निरीक्षण का कार्य एक मार्च से शुरू होगा। एक जनवरी से सिटिजन फीडबैक लिए जा रहे हैं।

सर्वेक्षण के चार चरण अहम

सिटीजन फीडबैक: सिटीजन फीडबैक के लिए 1500 अंक निर्धारित हैं। इसमें शहरवासी स्वच्छता एप, टोल फ्री नंबर या वेबसाइट के माध्यम से शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी राय देते हैं। फीडबैक के हिसाब से नगर पालिका को नंबर प्राप्त होते हैं। पिछली बार इसमें 300 अंक प्राप्त हुए थे।
 
डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन: डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन के लिए 1500 अंक निर्धारित हैं। इसके तहत केंद्रीय टीम शहर का प्रत्यक्ष निरीक्षण करती है। सफाई व्यवस्था कैसी है, झाड़ू ठीक समय पर लगता है या नहीं, गीले-सूखे कचरे का क्या हो रहा है। आबादी के हिसाब से पालिका के पास संसाधनों की उपलब्धता का हाल जानती है। पिछली बार इसमें 209.53 अंक प्राप्त हुए थे।
 
सर्विस लेवल प्रोग्राम: सर्विस लेवल प्रोग्रेस के लिए 1500 अंक निर्धारित हैं। इसमें नगर पालिका की व्यवस्थाओं के हिसाब से नंबर मिलते हैं। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, नालियों की स्थिति, नालों में कचरा फिल्टर करने के लिए जाली लगी है या नहीं आदि कार्य प्रणाली की जानकारी ली जाती है। पिछली बार इसमें 698.91 अंक प्राप्त हुए थे।
 
सर्टिफिकेशन: सर्टिफिकेशन पर 1500 अंक निर्धारित हैं। इसमें ओडीएफ और ओडीएफ प्लस के हिसाब से अंक दिए जाते हैं। पिछली बार इसमें 1150.37 अंक प्राप्त हुए थे।

यह है चार साल की रैंकिंग

वर्ष  - रैंकिंग
2020 - 212
2019 - 193
2018 - 379
2017 - 339
 
देवरिया नगर पालिका परिषद के ईओ रोहित सिंह ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की शुरुआत हो गई है। यह 31 मार्च तक चलेगा। एक मार्च से केंद्रीय टीम प्रत्यक्ष निरीक्षण करेगी। सिटीजन फीडबैक पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed