फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up-zila-panchayat-election-result-2021-in maharajganj news

महराजगंज पंचायत चुनाव: निर्दल जिला पंचायत सदस्यों के पास है अध्यक्ष बनाने की चाबी, जनता ने इनपर किया भरोसा

Sat, 08 May 2021 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 May 2021 02:47 PM IST
सार

भाजपा समेत अन्य दलो का प्रदर्शन ठीक नहीं, जनता ने निर्दलो पर किया भरोसा

विज्ञापन
up-zila-panchayat-election-result-2021-in maharajganj news
महराजगंज पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिला पंचायत चुनाव में इस बार भाजपा, सपा, कांग्रेस एवं बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने कुछ खास करिश्मा नहीं दिखाया। हालत यह है कि चुनाव के दौरान 47 सीटो पर जीत का दावा करने वाली पार्टियों का प्रदर्शन बेहद खराब है। महराजगंज की जिला पंचायत सीट पर हर बार भाजपा का ही कब्जा रहा है। इस बार निर्दल सदस्यों की संख्या बढ़ने से समस्या हो सकती है।

विज्ञापन


25  जिला पंचायत सदस्य निर्दल चुने गए हैं। इस बार अध्यक्ष पद पर चुनाव में इनकी भूमिका काफी अहम होगी। इसे देखते हुए राजनीतिक जानकारी अपना गुणागणित अभी से सेट करने में लगे हैं। प्रमुख दलो को जरा भी इस बात का भान नहीं था कि ऐसा हो सकता है। जनता की अदालत में ऐसा जनादेश आया जिससे राजनीतिक विश्लेषक दंग रह गए। खास बात बात यह है कि इस बार के चुनाव में निर्दल प्रत्याशी जनता का भरोसा जितने में ज्यादा कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बताया कि त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव का जनादेश बहुत कुछ बयां कर गया। इसे समझने की जरूरत है। जनता अब सत्ताधारी दल की कथनी करनी जान चुकी है। यही वजह रहा कि ज्यादातर जगहो भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को करारी हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने बताया कि जनादेश का सम्मान है। पार्टी के समर्थित प्रत्याशी मजबुती के साथ लड़े। जनता विरोधी दलो के बहकावें में नहीं आने वाली है।
 

जिला पंचायत के कुल वॉर्ड- 47

बीजेपी- 7
समाजवादी पार्टी- 9
बीएसपी- 3
कांग्रेस-3
अन्य (निर्दलीय)-25

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed