{"_id":"61da623da34858388d07a5e1","slug":"up-vidhansabha-chunav-2022-will-be-held-in-sixth-phase-three-march-in-basti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: बस्ती में छठे चरण में होगा चुनाव, तीन मार्च को पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: बस्ती में छठे चरण में होगा चुनाव, तीन मार्च को पड़ेंगे वोट
Sun, 09 Jan 2022 09:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:49 AM IST
सार
जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके अनुपालन के लिए सभी तहसीलों में टीमों को सक्रिय कर बैनर-पोस्टर हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले की पांच विधानसभा सीटों पर तीन मार्च को छठे चरण में मतदान होगा। शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ जहां आदर्श आचार संहिता लागू हो गई, वहीं जिले में अब माहौल पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके अनुपालन के लिए सभी तहसीलों में टीमों को सक्रिय कर बैनर-पोस्टर हटवाए जा रहे हैं।
पिछले दो-तीन महीने से नेताओं की रैली और सड़कों पर उपलब्धियां गिनाते दौड़ रहे प्रचार वाहनों ने तो पहले से ही मौसम को पूरी तरह से चुनावी रंग में सराबोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहीं न कहीं चुनाव के आगे खिसकने की आशंका थी, जिस पर शनिवार को विराम लग गया। हालांकि अभी उम्मीदवारों के संबंध में अभी तस्वीर थोड़ी धुंधली है।
केवल बहुजन समाज पार्टी ही पांचों विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकी है। जबकि सत्तारूढ़ भाजपा, प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त में किसी एक नाम पर मुहर लगना बाकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा पूरी दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर तक पर तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
सपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि जल्द ही मुख्यालय की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा कर दिए जाने की उम्मीद है। चुनाव की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। बसपा के जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने कहा कि उनके उम्मीदवार तय हो चुके हैं। बूथ स्तर तक पर संगठन सक्रिय है और चुनाव की तैयारी पूरी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के साथ ही जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट भी आ जाएगी।
हर्रैया 204205 183670 387889
कप्तानगंज 192124 172461 364595
रुधौली 228450 200792 429279
बस्ती सदर 197506 171616 369150
महादेवा सुरक्षित 192249 164831 357130
योग 1014524 893370 1908043

विधानसभावार मतदाता
विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाताहर्रैया 204205 183670 387889
कप्तानगंज 192124 172461 364595
रुधौली 228450 200792 429279
बस्ती सदर 197506 171616 369150
महादेवा सुरक्षित 192249 164831 357130
योग 1014524 893370 1908043
पंद्रह सौ मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के अनुसार, जिले की पांचों विधानसभाओं में कुल 15 सौ मतदान केंद्र तथा 2470 मतदेय स्थल हैं। उन्होंने बताया है कि 829 मतदेय स्थल एकल बूथ वाले हैं। दो बूथ वाले 499, तीन बूथ वाले 115, चार बूथ वाले 35, पांच बूथ वाले चार, छह बूथ वाले सात, सात बूथ वाले तीन, आठ एवं नौ बूथ वाले दो-दो, 10 बूथ वाले तीन तथा 11 बूथ का एक मतदान केंद्र है।2017 विधानसभा चुनाव के यह रहे नतीजे
हर्रैया विधानसभापहले स्थान पर भाजपा के अजय कुमार सिंह रहे। उन्हें 97014 वोट मिले थे।
दूसरे स्थान पर सपा के राजकिशोर सिंह रहे। इन्हें 66908 वोट मिले थे।
तीसरे स्थान पर रहे बसपा के विपिन शुक्ला को 39749 वोट मिले थे।
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र
पहले स्थान पर रहे भाजपा के सीए चंद्रप्रकाश शुक्ला को 70527 वोट मिले थे।
दूसरे स्थान पर रहे बसपा के राम प्रसाद चौधरी को 63700 वोट मिले थे।
तीसरे स्थान परे रहे कांग्रेस के राना कृष्ण किंकर सिंह को 60142 वोट मिले थे।
रुधौली विधानसभा क्षेत्र
पहले स्थान पर रहे भाजपा के संजय प्रताप जायसवाल को 90228 वोट मिले थे।
दूसरे स्थान पर रहे बसपा के राजेंद्र प्रसाद चौधरी को 68423 वोट मिले थे।
तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के सईद अहमद खान को 51743 वोट मिले थे।
बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र
पहले स्थान पर रहे भाजपा के दयाराम चौधरी को 92697 वोट मिले थे।
दूसरे स्थान पर रहे सपा के महेंद्र नाथ यादव को 50103 वोट मिले थे।
तीसरे स्थान पर बसपा के जितेंद्र चौधरी उर्फ नंदू चौधरी को 49538 वोट मिले थे।
महादेवा विधानसभा क्षेत्र
पहले स्थान पर रहे भाजपा के रवि सोनकर को 82429 वोट मिले थे।
दूसरे स्थान पर रहे बसपा के दूधराम को 56545 वोट मिले थे।
तीसरे स्थान पर रहे सपा के रामकरन आर्य को 47914 वोट मिले थे।