फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM Yogi and Assam Chief Minister will arrive today, tight security arrangements have been made.

Basti News: आज आएंगे सीएम योगी और असम के मुख्यमंत्री, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sun, 18 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi and Assam Chief Minister will arrive today, tight security arrangements have been made.
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को बस्ती आएंगे। दोनों मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचेंगे। दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से रवाना होकर सुबह 11 बजे बस्ती के कूड़ी गांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार से हरीश द्विवेदी के आवास जाएंगे।
विज्ञापन

सुबह 11:10 बजे से 11:25 बजे तक वह उनकी मां को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद 11:25 बजे आवास से रवाना होकर 11:30 बजे कूड़ी गांव स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वहीं, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा शाम 5:30 बजे नगर थाना क्षेत्र के तेलियाजोत गांव स्थित भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी के आवास पहुंचेंगे। वह शाम 6:15 बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा, बिजली और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ पार्किंग स्थल, 33 स्थानों पर बैरियर तेलियाजोत गांव हाईवे के करीब स्थित होने के कारण बस्ती-अयोध्या हाईवे पर पुरैना और कटया से पूर्व सांसद के गांव तक यातायात डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। हाईवे से तेलियाजोत गांव तक कुल आठ पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें पार्किंग स्थल एक से तीन तक की जिम्मेदारी सीओ यातायात संतकबीरनगर अमित कुमार को दी गई है।
पार्किंग स्थल चार से छह के प्रभारी सीओ बांसी शुबेन्दु सिंह और सात व आठ के प्रभारी सीओ सिटी बस्ती कुलदीप सिंह यादव बनाए गए हैं। पार्किंग स्थलों पर 1055 चार पहिया और 800 दोपहिया वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर 33 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।

पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात मुख्यमंत्रियों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए आठ थानाध्यक्ष, आठ निरीक्षक, 16 उपनिरीक्षक और 32 सिपाही तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed