फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up roadwej bus diwali

दिवाली और छठ में रोडवेज चलाएगा 100 अतिरिक्त बसें

Sat, 24 Oct 2020 04:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
up roadwej bus diwali
दिवाली और छठ में रोडवेज चलाएगा 100 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

गोरखपुर। दिवाली और छठ पर्व में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम इस बार गोरखपुर परिक्षेत्र में 100 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा। ये बसें दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी आदि मार्गों पर सात नवंबर से चलाई जाएंगी। यह सेवा छठ पूजा तक जारी रहेगी।
राप्ती नगर डिपो से लखनऊ के लिए 11 अतिरिक्त बसें, प्रयागराज के लिए 10 और दिल्ली के लिए 11 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसी तरह से गोरखपुर डिपो से भी कई प्रमुख स्थानों के लिए अतिरिक्त बसों की सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा गोरखपुर परिक्षेत्र में 325 अनुबंधित बसों के फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इस लिहाज से गोरखपुर परिक्षेत्र में 100 अतिरिक्त बसें बढ़ाई जाएंगी। इन बसों का संचालन सात नवंबर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर
त्योहारों को लेकर जारी हुई गाइडलाइन
- कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन किया जाए।
- यात्रा के दौरान फेस मास्क का इस्तेमाल कराएं।
- सभी चालक-परिचालक फेस मास्क का इस्तेमाल करें, निरीक्षण के दौरान मास्क का उपयोग न करने वालों पर कार्रवाई होगी।
- विभिन्न स्थानों के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाए।
- दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान की जाए।
- किसी भी अधिकारी, पर्यवेक्षक और चालक-परिचालक को इस दौरान छुट्टी नहीं दिया जाए। विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाए।
जल्द 42 बसें रोडवेज के बेड़े में होंगी शामिल
क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि अनलॉक एक में यात्री कम होने के कारण रोडवेज की 100 से अधिक बसों को सरेंडर कर दिया गया था। अब पहले की तुलना में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में मुख्यालय को पत्र लिखकर 42 बसों को वापस रोडवेज के बेड़े में शामिल कराने की मांग की गई है। बताया कि जैसे ही इस मद में बजट आ जाता है उन बसों के टैक्स को जमा कर उन्हें रोडवेज के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed