{"_id":"602e07282c40fb1fc33df93a","slug":"up-panchayat-election-update-district-administration-will-verify-gun-license-taken-more-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यहां 20 से ज्यादा कारतूस लेने वाले लाइसेंसधारियों का होगा सत्यापन, फिर मांगा जाएगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यहां 20 से ज्यादा कारतूस लेने वाले लाइसेंसधारियों का होगा सत्यापन, फिर मांगा जाएगा हिसाब
Thu, 18 Feb 2021 11:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले साल एक साथ 20 से ज्यादा कारतूस खरीदने वालों का जिला प्रशासन सत्यापन कराएगा। यूं तो साल भर में 200 कारतूस और एक बार में अधिकतम 100 कारतूस खरीदे जा सकते हैं, मगर प्रशासन पंचायत चुनाव के मद्देनजर एहतियातन ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन
ज्यादा कारतूस लेने वालों की सूची शस्त्र विक्रेताओं से मांगी गई है। इसके बाद सत्यापन का काम शुरू होगा। उधर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट व शस्त्र प्रभारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने गोलघर स्थित चार शस्त्र दुकानों का निरीक्षण कर वहां के रिकार्डों का सत्यापन किया।
विज्ञापन
इन दुकानों में रॉयल गन हाउस, अमन गन हाउस, गणेश गन हाउस और राजेश गन हाउस शामिल हैं। चारों जगहों पर यह जांचा गया कि जितने कारतूस बिके हैं, नियम के मुताबिक उसका 80 फीसदी खाली खोखा दुकानों को वापस मिला या नहीं।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि इस बिंदु पर हुई जांच में सभी दुकान सही पाए गए हैं। इसी तरह यह जांचा गया कि इन दुकानों से साल भर के भीतर किसने सबसे ज्यादा कारतूस खरीदे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसका ब्योरा दूसरी शस्त्र दुकानों से भी जुटाया जा रहा है। उनका कहना है कि कोई भी लाइसेंसधारी साल भर में अधिकतम 200 या एक साथ 100 कारतूस खरीद सकता है।
उन्होंने बताया कि 100 कारतूस तो किसी ने नहीं खरीदा है मगर कुछ ने 50 कारतूस तक खरीदे हैं। ऐसे में 20 से अधिक कारतूस लेने वालों का सत्यापन करने का निर्णय किया गया है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।