फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up panchayat election result 2021 update news Waiting at slow of counting in gorakhpur panchayat chunav

पंचायत चुनाव: मतगणना की सुस्त रफ्तार से इंतजार बढ़ा, आज आ पाएंगे सभी पदों के नतीजे

Mon, 03 May 2021 10:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 May 2021 10:09 AM IST
सार

रविवार रात तक प्रधान के करीब 375, बीडीसी के 320 पदों के ही आ पाए परिणाम। जिला पंचायत सदस्य पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई प्रमुख नाम चल रहे आगे। कर्मचारी सतर्क, समर्थक उत्साह में मास्क और दो गज दूरी का मंत्र भूले, केंद्र पर भीड़।

विज्ञापन
up panchayat election result 2021 update news Waiting at slow of counting in gorakhpur panchayat chunav
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गोरखपुर में रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में दोपहर बाद ही कुछ ब्लॉकों में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के परिणाम आने शुरू हो पाए। चार बजे के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के नतीजे आने लगे।
विज्ञापन


गणना की सुस्त गति के कारण रात साढ़े नौ बजे तक प्रधान के 1294 पदों में से 375 के परिणाम आए थे। जबकि बीडीसी के 16,372 पदों में से 1180 के नतीजे आए थे। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए किसी भी वार्ड से परिणाम नहीं घोषित हो सका। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 19 से भाजपा उम्मीदवार साधना सिंह समेत कई प्रमुख नाम वोटों की गिनती में आगे चल रहे थे। सोमवार की सुबह भी मतगणना जारी है।
विज्ञापन


वहीं सोमवार सुबह नौ बजे तक 3234 ग्राम पंचायत, 929 ग्राम प्रधान, 1023 सदस्य क्षेत्र पंचायत के नतीजे आ गए हैं। अभी भी मतगणना चालू है।
 
मतगणना की ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों ने जहां कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरा पालन किया, वहीं, उत्साहित समर्थकों ने समझदारी नहीं दिखाई और मास्क लगाने में कोताही बरतने के साथ ही दो गज दूरी का मूल मंत्र भूल गए। लॉकडाउन लागू होने और कोर्ट व शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी मतगणना केंद्रों के आसपास बड़ी संख्या में समर्थक मंडराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयी प्रत्याशियों को कंधों पर बैठाकर अभिवादन करने के साथ नारेबाजी और अबीर-गुलाल भी खूब उड़े। तमाम समर्थक देर शाम तक अपनी पंचायतों का अंतिम परिणाम आने तक जमे रहे। कोई सड़क पर खड़ा था तो कोई छांव देखकर थकान मिटाता दिखाई पड़ा।

मतगणना केंद्रों पर सख्ती, पास और तापमान जांचने के बाद ही एंट्री

सुबह से ही जिले के सभी मतगणना केंद्रों पर उत्साह का माहौल था। सभी प्रत्याशी और उनके एजेंट जीत को लेकर दावा कर रहे थे। सुबह के समय पुलिस ने सख्ती बरती। सभी प्रत्याशियों व उनके एजेंट का पास एवं तापमान जांचने के बाद ही मतगणना स्थल के भीतर जाने दिया गया। मतगणना स्थल पर अनावश्यक लोगों के जाने पर रोक थी।

मतगणना कर्मी सुबह ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। सभी प्रत्याशियों के पहुंचने के बाद स्ट्रांग रूम की सील खोली गई। ब्रह्मपुर में स्ट्रांगरूम ही देर से खोला गया। अधिकतर स्थानों पर पदवार मतों की छंटाई समय से शुरू हो गई थी लेकिन कुछ केंद्रों पर इस कार्य में देरी हुई। भरोहिया, बांसगांव, कौड़ीराम आदि ब्लॉकों में एक से दो घंटे देर से मतगणना शुरू हुई।

10 बजे के बाद मतगणना ने जैसे-जैसे ही थोड़ी रफ्तार पकड़नी शुरू की, केंद्रों के बाहर भीड़ बढ़नी लगी। कई मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस ने सख्ती दिखाई और डंडे पटक कर भगाया तो कई जगहों पर समर्थक जमे रहे। कौड़ीराम में बने मतगणना केंद्र पर समर्थकों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। चरगांवा ब्लॉक पर भी समर्थकों की अच्छी भीड़ जुटी रही।

मानदेय के लिए कर्मचारियों का हंगामा
12 घंटे की पहली शिफ्ट रात आठ बजे पूरी होने के बाद भी कई ब्लॉकों में कर्मचारियों को जब उनका मानदेय नहीं मिला तो वे हंगामा करने लगे। सरदारनगर एवं कौड़ीराम से इस तरह की शिकायतें आईं। संबंधित ब्लॉकों में पहुंचे एसडीएम ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed