फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election BDC member candidate murder by tractor in sant kabir nagar

UP Panchayat Election: चुनावी रंजिश में बीडीसी सदस्य प्रत्याशी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, जांच में ज़ुटी पुलिस

Mon, 26 Apr 2021 07:16 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Apr 2021 07:16 PM IST
सार

पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना से गांव में तनाव कायम, पुलिस रख रही सतर्क दृष्टि।
 

विज्ञापन
UP Panchayat Election BDC member candidate murder by tractor in sant kabir nagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में चुनावी रंजिश में क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी बीडीसी सदस्य प्रत्याशी की सोमवार को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पीड़ित पिता ने ऐसा आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रानीपुर गांव निवासी रामदास पुत्र रामसेवक का आरोप है कि उसका 23 वर्षीय बेटा प्रवेश उर्फ बालेंद्र गांव में बीडीसी सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। उसके प्रतिद्वंदी गांव के निवासी ही हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि चुनावी रंजिश में सोमवार को दोपहर में गांव निवासी प्रतिद्वंदी उसके दरवाजे पर चढ़ आए और बेटे को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। बेटा बालेंद्र डर के कारण और विवाद को टालने के लिए अपने घर से निकल कर गांव में दूसरे के घर पैदल जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसी समय गांव निवासी शख्स ट्रैक्टर तेज गति से चलाकर पीछे से गुजरा और बेटे बालेंद्र को ट्रैक्टर से कुचलते हुए आगे निकल गया। मौके पर बालेंद्र गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर आस-पास के लोग भी मौके पर जुट गए। 

घायल बेटे को सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां देखते ही डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई मनोज कुमार पटेल ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने चुनावी रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर बीडीसी सदस्य प्रत्याशी बालेंद्र की हत्या किए जाने का आरोप मढ़ा है। ट्रैक्टर समेत चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed