फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 BJP will give tickets of workers candidates for panchayat elections

यूपी: पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाएगी भाजपा, दूसरे दल के नेताओं को शामिल करने की छूट नहीं

Wed, 24 Feb 2021 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Feb 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 BJP will give tickets of workers candidates for panchayat elections
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाएगी। इसकी जानकारी गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के सभी जिलाध्यक्षों को दी जा चुकी है। साफ कहा गया है कि पंचायत चुनाव का टिकट सिर्फ कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। इसके लिए किसी दूसरे दल के नेताओं को भाजपा में शामिल नहीं कराया जाएगा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने गोरखपुर जिले के बेनीगंज स्थित कार्यालय में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने देवरिया में दूसरे दल के 59 नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने पर नाराजगी जताई। कहा कि भविष्य में इस तरह का मामला सामने नहीं आना चाहिए। पार्टी ईमानदार व कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना चाहती है। इसका पहला पड़ाव पंचायत चुनाव है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में सांसदों, विधायकों के सगे-संबंधियों को टिकट नहीं दिया जाएगा। सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को टिकट मिलेगा। 26, 27 और 28 फरवरी को जिला पंचायत वार्डों में बैठक होगी। इसमें चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिला पंचायत की हर सीट पर चुनाव लड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया के जिलाध्यक्ष ने जवाब दिया

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसका असर आगामी पंचायत चुनावों में देखने को मिलेगा। जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से खुश है। वह यूपी के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पूर्वांचल के विकास के लिए खजाना खोल दिया है।
 
अनुमति के बगैर दूसरे दल के 59 नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने वाले देवरिया के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने जवाब दे दिया है। जिलाध्यक्ष ने साफ किया है कि दूसरे दल से आने वालों की सदस्यता निरस्त कर दी गई है। अब पूरी रिपोर्ट प्रदेश इकाई को भेजी जाएगी, फिर आगे की कार्रवाई होगी।

बता दें कि दूसरे दल के नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई थी। साथ ही जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा था। दूसरे दल के नेताओं की सदस्यता भी निरस्त कर दी गई थी। अब जिलाध्यक्ष ने अपना स्पष्टीकरण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed