फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up-panchayat-chunav-result-2021-in sidddharth nagar news

सिद्धार्थनगर पंचायत चुनाव 2021: सपा और बसपा हुई हॉफ, भाजपा का बढ़ा ग्राफ

Fri, 07 May 2021 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 May 2021 04:42 PM IST
सार

पिछले चुनाव में जिला पंचायत की 48 में 31 सीट सपा और तीन पर जीती थी भाजपा, इस चुनाव में सपा को 15, भाजपा को मिली नौ सीट, एक से तीन पर पहुंची कांग्रेस

विज्ञापन
up-panchayat-chunav-result-2021-in sidddharth nagar news
सिद्धार्थनगर पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिला पंचायत चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को भले ही सपा से कम सीटे मिली हो, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में उसका ग्राफ बढ़ा है। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में 31 सीट जीतने वाली सपा इस बार 15 सीट पर सिमट गई। पिछली बार मात्र तीन सीट पाने वाली भाजपा इस बार नौ सीट जीतने में कामयाब रही।

विज्ञापन


पिछले पंचायत चुनाव में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के 48 वार्डों में 31 पर जीत हासिल की थी। जबकि भाजपा तीन, बसपा पांच और कांग्रेस मात्र एक सीट पर जीत हासिल की थी, शेष निर्दल जीते थे। इस बार के चुनाव में 15 सीट जीतकर सपा बड़ी पार्टी तो बनी रही, लेकिन उसे 16 सीटों का नुकसान हुआ और वह आधी संख्या पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पांच सीट जीतने वाली बसपा को भी यह पंचायत चुनाव घाटे का सौदा साबित हुआ और उसको भी मात्र दो सीट ही मिल सकी। वहीं पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार सत्ताधारी भाजपा को फायदा हुआ और उसके सदस्यों की संख्या तीन गुना बढ़कर नौ पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भी बढ़त हासिल हुई है और पिछले एक के आंकड़े से बढ़कर उसके सदस्यों की संख्या तीन हो गई है। फिलहाल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में इनके समेत निर्दलीय 15 सदस्यों का दबदबा रहेगा।

वर्ष 2021 में 45 सीटों की स्थिति
सपा        15
भाजपा       9
कांग्रेस       3
बसपा       2
अपना दल   1
निर्दल      15

वर्ष 2015 में 48 सीटों की स्थिति
सपा       31
बसपा       5
भाजपा      3
कांग्रेस       1
निर्दल       8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed