फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat by election starts in Gorakhpur Uttar pradesh

यूपी पंचायत उपचुनाव: गोरखपुर में ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 12 Jun 2021 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Jun 2021 10:11 AM IST
सार

ग्राम पंचायत सदस्य पद के 191 तथा ग्रामप्रधान और बीडीसी सदस्य के 6-6 पदों के लिए मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
UP Panchayat by election starts in Gorakhpur Uttar pradesh
गोरखपुर में मतदान जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंचायत उपचुनाव के लिए गोरखपुर में शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक मतदान जारी रहेगा। उपचुनाव के तहत ग्राम पंचायत सदस्य पद के 191 तथा ग्रामप्रधान और बीडीसी सदस्य के 6-6 पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतगणना 14 जून को होगी। 
विज्ञापन


सामान्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 4496, ग्राम प्रधान के सात और बीडीसी के नौ पद खाली थे। नाम वापसी के बाद अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कुछ पदों पर नामांकन ही नहीं हुआ था। अब सदस्य के सिर्फ 191 पदों के लिए मतदान हो रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्राम प्रधान के सात रिक्त पदों में एक पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद छह पद ही रिक्त बचे हैं, जिनके लिए मतदान हो रहा है। बीडीसी के नौ पदों में से दो पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद सिर्फ सात पद बचे थे। वार्ड नंबर 52 में मतदान ही निरस्त हो गया। जिसके बाद छह पदों पर वोटिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान संपन्न कराने के सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। सभी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिले के 18 ब्लाकों में मतदान हो रहा है, जबकि भरोहिया एवं सरदारनगर में मतदान की नौबत नहीं आई। वहां के खाली पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed