फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up nikay chunav 2023 Gorakhpur election vote counting results

Gorakhpur Nikay Chunav Result: पहले चरण में भाजपा आगे, निर्दलों का भी अच्छा प्रदर्शन

Sat, 13 May 2023 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 May 2023 11:46 AM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी मंगलेश 26 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं वहीं पार्षद में भी बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं। करीब 40वार्ड के पार्षद पद के नतीजे आ गए हैं। सपा दूसरे नंबर पर तो निर्दल उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। माना जा रहा है की भाजपा बोर्ड बनाने के लिए जरूरी आंकड़े को छू सकती है।

विज्ञापन
up nikay chunav 2023 Gorakhpur election vote counting results
गोरखपुर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय गोरखपुर के लिए सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में जहां भाजपा प्रत्याशी मंगलेश 26 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं वहीं पार्षद में भी बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं। करीब 40वार्ड के पार्षद पद के नतीजे आ गए हैं। सपा दूसरे नंबर पर तो निर्दल उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। माना जा रहा है की भाजपा बोर्ड बनाने के लिए जरूरी आंकड़े को छू सकती है। मेयर के लिए करीब 34 राउंड की गिनती होनी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर निकाय चुनाव में सपा और निर्दल का खुला खाता, मेयर पद पर BJP आगे
विज्ञापन


7वे राउंड तक भाजपा के मंगलेश को 67,569, सपा की काजल निषाद को 40,833, बीएसपी के नवल किशोर नथानी को 9,283 कांग्रेस के नवीन सिन्हा को 3229 और आप के रमेश शर्मा को 1687 वोट मिले है। पार्षद में वार्ड नंबर 27 से बीजेपी के पवन सिंह विशेन, वार्ड 8 से भाजपा की सरोज देवी, वार्ड नंबर 2 से भाजपा की बाला देवी, वार्ड 8 से भाजपा की सरोज पासवान, वार्ड 25 से रणंजय सिंह जुगनू, वार्ड 68 से भाजपा के श्रवण पटेल, वार्ड 67 से भाजपा के मनोज निषाद, वार्ड70 से धर्मेंद्र सिंह, वार्ड 66 से भाजपा की आरती सिंह, वार्ड 21 से भाजपा की रामगति निषाद, वार्ड 65 से आनंद वर्धन, वार्ड 5 से भाजपा मुस्लिम प्रत्याशी हकीबुल निशा जीत दर्ज कर चुकी हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 61 से सपा प्रत्याशी सहाब अंसारी, वार्ड 63 से सपा के मोहम्मद दिलशाद, बेतियाहाता वार्ड से विश्वजीत त्रिपाठी, वार्ड 23 से सपा के चंद्रभान, वार्ड 44से बिजेंद्र अग्रहरि, वार्ड 49 से सबीहा खातून, 28 से रमेश यादव जीत चुके हैं। इसी तरह कांग्रेस से वार्ड 64 से अजय यादव, निर्दल से छठी लाल, वार्ड 62 से निर्दल समद गुफरान, वार्ड 30 से बसपा की शबीना, वार्ड 10से संतोष चौहान जीन चुकी है। दूसरे चरण में बाकी 40 वार्ड की गिनती शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed