Gorakhpur Nikay Chunav Result: गोरखपुर में नगर निगम का परिणाम आना शुरू, जाफरा बाजार में 27 साल बाद जीती BJP
Gorakhpur Nagar Nigam Election Result 2023 Updates : गोरखपुर के वार्ड नंबर 23 से शहीद शिव सिंह क्षेत्री समाजवादी पार्टी के चंद्रभान चुनाव जीते। वहीं भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 5 बाबा गंभीर नाथ नगर हक़ीकुन निशा, वार्ड नंबर 63 सपा मोहम्मद दिलशाद आलम, वार्ड नंबर 27 भाजपा पवन सिंह विशेन, बाबा राघव दास नगर वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी बाला देवी, वार्ड 30 में बसपा से शबीना, वार्ड संख्या 8 से भाजपा की सरोज देवी विजयी हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान का परिणाम आना शुरू हो गया है। गोरखपुर मेयर चुनाव में के पहले राउंड में सपा प्रत्याशी काजल निषाद को मिले 6144 मत और भाजपा प्रत्याशी डॉ.मंलेलश को 10865 मत मिले हैं। 4721 वोट से भाजपा के मंगलेश आगे चल रहे हैं।
वहीं बात करें वार्डों की तो गोरखपुर के वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार विजयी हो गए हैं। वार्ड नंबर 50 में भाजपा प्रत्याशी शिवेंद्र मिश्रा, वार्ड नंबर 62 से निर्दल प्रत्याशी समद गुफरान, वार्ड नंबर 43 से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानमती, बेतियाहाता से सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, वार्ड नंबर 45 सपा से विवेक कुमार मिश्रा को विजय हासिल हुई है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर निकाय चुनाव में सपा का खुला खाता, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट
निर्दली ने मारी बाजी
वार्ड नंबर 69 श्री राम चौक की लाली गुप्ता निर्दल प्रत्याशी, वार्छ नंबर 10 से बसपा प्रत्याशी प्रत्याशी संतोष चौहान जीत गए हैं। वहीं मेयर पद की मतगणना के दूसरे राउंड को गिनती में बीजेपी के मंगलेश 8530 वोट से आगे हैं। मंगलेश को 21328, सपा को 12798 वोट मिले। तीसरे चरण में मंगलेश 15439 वोट से आगे चल रहे हैं। मंगलेश को 31511, सपा को 18950 मत मिले हैं।
गोरखपुर में कांग्रेस का खुला खाता
गोरखपुर वार्ड नंबर 64 में कांग्रेसी प्रत्याशी अजय यादव विजेता बने हैं। वहीं वार्ड नंबर 65 से कृष्ण मोहन पांडे, नगर से भाजपा प्रत्याशी आनंद वर्धन सिंह 11 वोट से जीते हैं। धर्मशाला बाजार से निर्दल प्रत्याशी छठी लाल गुप्ता विजेता बने।
गोरखपुर में सपा के बढ़ रहे कदम
गोरखपुर में भाजपा 20,800 वोट से आगे
गोरखपुर के मेयर पद के 5वें राउंड में बीजेपी 20,800 वोट से आगे चल रही है। भाजपा को 50931, सपा 30129, बसपा 7538, कांग्रेस 2029 और आप 1343 मत मिले हैं। वहीं गोरखपुर के वार्ड संख्या 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के भाजपा से राजेश कुमार, वार्ड नंबर 61 सपा प्रत्याशी साहब अंसारी, वार्ड नंबर 63 जगन्नाथपुर से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद दिलशाद, वार्ड नंबर 21 भाजपा रामगति निषाद विजयी हुए।
गोरखपुर में तेजी से आ रहा रुझान
वहीं मेयर पद मतगणना के छठा राउंड का हाल
भाजपा : 59345
सपा : 36463
बसपा : 8325
कांग्रेस : 2613
आप : 1527
सातवां राउंड में गोरखपुर मेयर
भाजपा : 67569
सपा : 40833
बसपा : 9283
कांग्रेस : 3229
आप : 1687
भाजपा बढ़ा रहा जीत का अंतर
वहीं गोरखपुर के वार्ड नंबर 60 विकासनगर से अजय ओझा बीजेपी, वार्ड नंबर 65 भाजपा आनन्द वर्धन सिंह, वार्ड 61- सपा से शहाब अंसारी, वार्ड नंबर 76 सपा जियाउल इस्लाम, वार्ड नंबर 1 से निर्दल जीते अरविंद सिंह, वार्ड नंबर 71 भाजपा प्रत्याशी शाश्वत अग्रवाल पीयूष, वार्ड 57 सपा से अशोक यादव, वार्ड 29 भाजपा मीरा यादव विजयी रहीं।
गोरखपुर के वार्ड नंबर 59 में 27 साल बाद भाजपा जीता
ये है गोरखपुर के 80 वार्डों की पूरी लिस्ट
वार्ड 1 — निर्दलीय अरविंद जीते.
वार्ड 2 — बीजेपी के बाला को मिली जीत.
वार्ड 3 — निर्दल रीता ने दर्ज की जीत.
वार्ड 4 — बीजेपी के राजा यादव जीते
वार्ड 5 — बीजेपी की हकीकुन निसा जीतीं.
वार्ड 6 — भाजपा की जयवंती जीतीं.
वार्ड 7 — बीजेपी के उपेंद्र सिंह जीते
वार्ड 8 — बीजेपी की सरोज पासवान जीतीं.
वार्ड 9 — बीजेपी के शशांक जीते.
वार्ड 10 — बसपा के संतोष जीते.
वार्ड 11 — बीजेपी के विनोद कुमार जीते.
वार्ड 12 — बसपा की रीना यादव जीतीं
वार्ड 13 — सपा के अभिषेक कुमार पासवान जीते.
वार्ड 14 — बीजेपी से धर्मदेव चौहान जीते.
वार्ड 15- हनुमंत नगर से भाजपा प्रत्याशी रंजूला रावत जीतीं
वार्ड 16 — बीजेपी के ऋषि मोहन वर्मा जीते
वार्ड 17- भाजपा, के रितेश सिंह जीते।
वार्ड 18 — निर्दल माया निषाद ने जीत हासिल की.
वार्ड 19 — बसपा की गुंजा जीतीं
वार्ड 20- लक्ष्छीपुर से निर्दल प्रत्याशी सतीश चंद्र जीते।
वार्ड 21 — मोहनापुर से बीजेपी की रामगती जीतीं.
वार्ड 22 — बीजेपी के राजेश
वार्ड 23 — सपा के चंद्रभान प्रजापति जीते
वार्ड 24 — भाजपा की हीरामती जीतीं.
वार्ड 25 — बीजेपी के रणंजय सिंह जीते.
वार्ड 26 — सपा से विश्वजीत त्रिपाठी.
वार्ड 27 — बीजेपी के पवन सिंह जीते.
वार्ड 28 — सपा के रमेश यादव जीते.
वार्ड 29 — बीजेपी की मीरा बनी विनर.
वार्ड 30 — गुलरिहा से खुला बीएसपी का खाता, समीना जीतीं.
वार्ड 31 — बीजेपी की निर्मला देवी जीतीं.
वार्ड 32 — सपा की अमीनुन निसा जीतीं
वार्ड 33 —सपा के वजीहउल्लाह जीते.
वार्ड 34- मनोज कुमार जीते।
वार्ड 35 — निर्दलीय सरिता यादव विनर बनीं.
वार्ड 36 — बीजेपी के राजेंद्र तिवारी जीते.
वार्ड 37 — निर्दलीय मीना देवी ने दर्ज की जीत
वार्ड 38 — निर्दल प्रत्याशी छोटेलाल गुप्ता जीते.
वार्ड 39 — निर्दलीय कृष्ण चंद यादव जीते.
वार्ड 40 — निर्दलीय दिनेश जीते.
वार्ड 41 — निर्दलीय जयंत कुमार जीते.
वार्ड 42 — निर्दल प्रत्याशी सपा से आयशा खातून जीतीं.
वार्ड 43 — बीजेपी की ज्ञानती देवी विनर बने.
वार्ड 44 — सपा के विजेंद्र अग्रहरी जीते.
वार्ड 45 — सपा कैंडिडेट विवेक मिश्र 175 वोट से जीते
वार्ड 46 — बीजेपी की आशा श्रीवास्तव विनर बनीं.
वार्ड 47 — सुमन त्रिपाठी ने दर्ज की जीत.
वार्ड 48 — निर्दल छठीलाल जीते.
वार्ड 49 — सपा की सबीहा खातून जीती.
वार्ड 50 — बीजेपी के शिवेंद्र जीते.
वार्ड 51 — बसपा की प्रीतम निषाद ने जीता चुनाव.
वार्ड 52 — बीजेपी के मनु जायसवाल जीते
वार्ड 53 — बीजेपी के अशोक कुमार मिश्र जीते
वार्ड 54 — बीजेपी के आनंद कुमार साहनी जीते.
वार्ड 55 — सपा के मोहम्मद शाहिद जीते.
वार्ड 56 — बीजेपी के रविंद्र सिंह जीते.
वार्ड 57 — सपा के अशोक यादव जीते.
वार्ड 58 — सपा के जुबैर अहमद जीते.
वार्ड 59 — बीजेपी के अभिषेक वर्मा जीते.
वार्ड 60 — बीजेपी के अजय कुमार ओझा जीते.
वार्ड 61 — सपा के शहाब अंसारी जीते.
वार्ड 62 — निर्दलीय समद गुफरान जीते.
वार्ड 63 — सपा से दिलशाद आलम जीते.
वार्ड 64 — कांग्रेस के अजय यादव भी जीते.
वार्ड 65 — भाजपा के आनंद वर्धन सिंह जीते.
वार्ड 66 — बीजेपी की आरती सिंह जीतीं.
वार्ड 67 — बीजेपी के मनोज निषाद जीते.
वार्ड 68 — बीजेपी के सरवन पटेल जीते.
वार्ड 69 — श्रीरामचौक से निर्दलीय लाली गुप्ता 130 वोट से बनी विजेता.
वार्ड 70 — बीजेपी के धर्मेंद्र सिंह जीते.
वार्ड 71 — बीजेपी से शाश्वत अग्रवाल जीते
वार्ड 72 — बीजेपी के पिंटू गौड़ जीते.
वार्ड 73 — निर्दलीय सौरभ विश्वकर्मा जीते.
वार्ड 74 — निर्दलीय नूर मोहम्मद जीते.
वार्ड 75 — बीजेपी की संगीता सिंह जीतीं.
वार्ड 76 — सपा के जियाउल इस्लाम पांचवीं बार जीते
वार्ड 77 — बीजेपी के अवधेश जीते.
वार्ड 78 — बीजेपी के पवन कुमार त्रिपाठी जीते.
वार्ड 79 — बीजेपी के अजय जीते
वार्ड 80 — बीजेपी से पूनम सिंह निर्विरोध चुनी गईं