फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP News Girls to come to hotel at night minor being forced into prostitution at Sign Grand Hotel gorakhpur

UP: होटल में रात को आती थीं लड़कियां, ऑडी और BMW से पहुंचते शौकीन; लड़की का चेहरा और उम्र देख तय होती थी कीमत

Mon, 07 Apr 2025 02:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Apr 2025 02:34 PM IST
सार

गोरखपुर के कुनराघाट स्थित साइन ग्रैंड होटल में बालिग-नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। देह व्यापार गिरोह के सरगना अनिरुद्ध ओझा से सांठगांठ कर होटल मैनेजर लड़कियां बुलवाता था। होटल में रात के समय लड़कियां पहुंचती थीं। 

विज्ञापन
UP News Girls to come to hotel at night minor being forced into prostitution at Sign Grand Hotel gorakhpur
होटल साइन ग्रैंड होटल - फोटो : संवाद

विस्तार

गोरखपुर के शाहपुर के जेनिस बॉटल हुक्का बार से कुनराघाट इलाके के साइन ग्रैंड होटल में भी बालिग-नाबालिग लड़कियां देह व्यापार के लिए भेजी जाती थीं। गुरुंग चौक से महज 200 मीटर दूर देवरिया रोड पर स्थित इस होटल में रात के समय लड़कियां मुंह बांधकर पहुंचती थीं। 
विज्ञापन


इसके बाद ऑडी और बीएमडब्ल्यू से शौकीन वहां पहुंचते थे। रात भर होटल में भीड़ होने की वजह से चहल पहल रहती थी। सुबह होते ही सन्नाटा पसर जाता था। देह व्यापार कराने वाले सरगना अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल के व्हाट्सएप चैट में साइन ग्रैंड होटल में लड़कियां भिजवाने के साक्ष्य मिले हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद होटल मैनेजर बांसगांव के माल्हनपार निवासी आकाश गुप्ता को रामगढ़ताल पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को होटल के आस-पास की दुकानों पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। होटल में भी कर्मचारी अंदर गुमसुम बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स इलाके के कुनराघाट में स्थित साइन ग्रैंड होटल के आस-पास ऑफिस, हॉस्पिटल, कपड़े की दुकान व अन्य छोटी बड़ी दुकानें हैं। यहां के दुकानदारों का कहना है कि रात के समय होटल में रौनक होती थी। एक से बढ़कर लक्जरी गाड़ियों से रईसजादे होटल में आते थे। 

अंदर होती थी सारी व्यवस्था
जैसे-जैसे अंधेरा होता जाता था, यहां भीड़ बढ़ती जाती थी। रात में न जाने कहां से लड़कियों का आना-जाना शुरू हो जाता था। अंदर शराब पीने से लगाए सारी व्यवस्था की गई थी। 

तीन साल से चल रहा है होटल
मैनेजर के गिरफ्तार होने के बाद यहां सन्नाटा पसर गया है। आस-पास के लोगों का कहना है कि करीब तीन साल से यह होटल चल रहा है। इधर एक साल में अचानक यहां शौकीनों की भीड़ बढ़ने लगी थी।

चेहरा और उम्र देखकर तय करते थे कीमत
पुलिस सूत्रों की मानें तो अनिरुद्ध ओझा और होटल मैनेजर आकाश गुप्ता के बातचीत की व्हाट्सएप चैट मिली है। इसमें चेहरा और उम्र देखकर लड़कियों की कीमत के बारे में बातें की गई हैं। एक तरफ से यह भी दावा किया जा रहा है कि पसंद नहीं आने पर दूसरी लड़की भेज दी जाएगी। लड़कियों के फोटो भेजकर पांच हजार से 20 हजार तक की कीमत बताई गई है।

इस तरह हुआ देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
शाहपुर थाना क्षेत्र में फ्लाई इन होटल में संचालित जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में हुक्का बार का संचालन हो रहा था। पुलिस ने यहां छापा मारा तो देह व्यापार की बात सामने आई।  जांच में पता चला कि फ्लाई इन होटल के संचालक अनुराग सिंह, हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा मिलकर देह व्यापार का एक बड़ा गिरोह चला रहे हैं। 

हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार कराने वाले गिरोह के सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री, विनय साहनी, आदित्य मौर्या, निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड का विमल विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, रेशमा खान, नंदनी शर्मा, मुस्कान, श्रेय शुक्ला, सहजनवां के अजय सिंह, गोला का संजीत जायसवाल, खजनी के अनुराग त्रिपाठी और बांसगांव के माल्हनपार निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed