{"_id":"5f2c415c99135e03424ceb6f","slug":"up-miscreants-shot-bullion-businessman-in-front-of-petrol-pump-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पेट्रोल पंप के सामने सराफा कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : पेट्रोल पंप के सामने सराफा कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 06 Aug 2020 11:13 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने सराफा कारोबारी को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे कप्तानगंज-रामकोला मार्ग पर लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के सामने एक सराफा दुकानदार को बदमाशों ने ओवरटेक करके गोली मार दी। गोली दुकानदार के पेट व जांघ में लगी है। हालांकि बाइक व अन्य सामान सब सुरक्षित है। गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। दुकानदार को रामकोला सीएचसी से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी विनोद कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। वारदात किस कारण से अंजाम दिया गया अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
पडरौना कोतवाली के बहादुरगंज गांव निवासी कृष्णा वर्मा की रामकोला थाना क्षेत्र में लक्ष्मीगंज के पास स्थित गोबरही चौराहे पर ज्वैलरी की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे दुकान बंद करके कृष्णा अकेले ही बाइक से घर लौट रहा था। कप्तानगंज-रामकोल मार्ग स्थित लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन युवकों ने कृष्णा को ओवरटेक कर रोक लिया और उस पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप कर्मी मौके पर पहुंचे तो कृष्णा तड़प रहा था। घटना की सूचना लोगों ने रामकोला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को रामकोला सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर कृष्णा के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद ही एसपी विनोद कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल के निरीक्षण के अलावा मौजूद लोगों तथा एसओ रामकोला केपी सिंह से जानकारी ली। एसओ केपी सिंह का कहना है कि घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। अभी गोली चलने के कारण की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घरवालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन