{"_id":"5f76c6ad8ebc3e9b9a4fa395","slug":"up-first-gorakhpur-junction-with-world-longest-platform-in-rank-of-cleanliness-in-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई में विश्व के सबसे लंबे प्लेटफार्म वाला गोरखपुर जंक्शन को पहला स्थान, जानिए ट्रेनों में कौन है अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई में विश्व के सबसे लंबे प्लेटफार्म वाला गोरखपुर जंक्शन को पहला स्थान, जानिए ट्रेनों में कौन है अव्वल
Fri, 02 Oct 2020 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वोत्तर रेलवे में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाए गए विभिन्न अभियानों का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि पखवाड़ा में स्टेशन, ट्रेन और कार्यालय संबंधित कई प्रकार के आयोजन कराए गए थे। सफाई में गोरखपुर जंक्शन को पहला, लखनऊ को दूसरा तथा गोंडा जंक्शन को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। ट्रेनों की सफाई में 02541 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। 02533 पुष्पक एक्सप्रेस को दूसरा तथा 02555 गोरखधाम एक्सप्रेस को तीसरा स्थान मिला है।
रास्ता बदलकर चलेगी गोरखपुर-यशवंतपुर
दक्षिण मध्य रेलवे के राघवपुरम-कोलानुर स्टेशन के बीच रेलवेलाइन पर निर्माण कार्य चल रहा है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की कुछ ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। 10 व 12 अक्तूबर को चलने वाली 02591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मजरी, पिंपलखुटी, निजामाबाद के रास्ते चलेगी। वापसी में भी यह ट्रेन बदले हुए मार्ग से होकर चलाई जाएगी।
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन पांच को
रेलमंत्री पीयूष गोयल पांच अक्तूबर को सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल सहित पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जन आकांक्षाओं और क्षेत्र की ऐतिहासिकता को देखते हुए नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर कर दिया गया है।