UP Election 2022: निर्णायक की भूमिका निभा सकते हैं 20 से 49 साल उम्र के वोटर, उम्र का शतक लगा चुके 648 लोग
निर्णायक की भूमिका निभा सकते हैं 20 से 49 साल उम्र के वोटर, इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 23.70 लाख मतदाता, जिले में कुल वोटरों 35.55 लाख।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव 2022 में जिले की सभी नौ सीटों पर विधायकों की जीत-हार में 20 से 49 साल उम्र के मतदाता निर्णायक की भूमिका निभा सकते हैं। मतदाता सूची के कुल 35.55 लाख वोटरों में से इस आयु वर्ग के सर्वाधिक 23.70 लाख वोटर हैं। इनमें भी सबसे अधिक 9.91 लाख वोटर 30 से 39 साल उम्र के हैं।
दूसरे नंबर पर सबसे अधिक वोटर 40 से 49 साल उम्र वाले हैं। इस उम्र वर्ग के 7.06 लाख वोटर हैं। इसी तरह तीसरे नंबर पर 20 से 29 साल उम्र के 6.73 लाख वोटर हैं। वहीं 50 से 59 साल आयु वर्ग के 5.50 लाख, 60 से 69 साल आयु वर्ग 3.54 लाख, 70 से 79 साल आयु वर्ग के 1.83 लाख वोटर हैं।
| विधानसभा | 20 से 29 वर्ष आयु | 30 से 39 वर्ष आयु | 40 से 49 वर्ष आयु |
| कैंपियरगंज | 77316 | 106004 | 72159 |
| पिपराइच | 81834 | 111523 | 78681 |
| शहर | 73292 | 123506 | 98568 |
| ग्रामीण | 77227 | 118691 | 84652 |
| सहजनवां | 75970 | 99181 | 72604 |
| खजनी | 71692 | 105969 | 73507 |
| चौरीचौरा | 68794 | 99275 | 67795 |
| बांसगांव | 72656 | 106216 | 73306 |
| चिल्लूपार | 74347 | 121067 | 84961 |
| कुल | 673128 | 991432 | 706233 |
18 से 19 साल वाले 34 हजार वोटर
जिले में 18 से 19 साल वाले 34117 वोटर हैं। इनमें सबसे ज्यादा 4254 वोटर शहर विधानसभा और 4200 वोटर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के हैं। जबकि, सबसे कम 3128 वोटर खजनी और 3381 वोटर बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के हैं।
उम्र का शतक लगा चुके 648 वोटर
जिले में 648 ऐसे वोटर हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। इनमें सबसे अधिक 136 वोटर बांसगांव व 104 वोटर कैंपियरगंज तथा सबसे कम नौ वोटर चिल्लूपार व 27 वोटर खजनी विधानसभा क्षेत्र के हैं। इसी तरह जिले की वोटर लिस्ट में 80 से 89 वर्ष के 52097 और 90 से 99 वर्ष के बीच 9057 वोटर हैं। इस बार 80 साल से अधिक उम्र वाले सभी वोटरों को घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा दिव्यांग और कोरोना पीड़ित वोटरों को भी प्राप्त होगी।