फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Election 2022 JP Nadda Amit Shah and CM Yogi Adityanath will orgnized public meeting in Gorakhpur-Basti division

यूपी मिशन 2022: छह दिन में गोरखपुर-बस्ती मंडल को मथ डालेंगे भाजपा के दिग्गज, ताबड़तोड़ जनसभाएं कर बनाएंगे माहौल

Tue, 28 Dec 2021 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Dec 2021 03:54 PM IST
सार

बस्ती में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तो संतकबीरनगर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जात का आशीर्वाद मांगेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मतदाताओं का समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
UP Election 2022 JP Nadda Amit Shah and CM Yogi Adityanath will orgnized public meeting in Gorakhpur-Basti division
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा के दिग्गज छह दिन में गोरखपुर-बस्ती मंडल को मथ डालेंगे। ताबड़तोड़ जनसभाएं करके, चुनावी माहौल बनाएंगे। विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करके अपना राजनीतिक एजेंडा भी साफ करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा की जन विश्वास यात्रा गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में निकाली जा रही है। इन जिलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा व उसके सहयोगी दलों ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी का नतीजा है कि भाजपा ने चुनाव प्रचार में दिग्गजों को उतार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद जन विश्वास यात्रा का समापन करने बस्ती आ रहे हैं। वह केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर, जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। इससे पहले नड्डा गोरखपुर आकर बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संतकबीरनगर में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा करके मतदाताओं का समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी की तीन रैलियां हो चुकीं

भाजपा के लिहाज से गोरखपुर-बस्ती मंडल कितना अहम है, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरों से समझा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक दोनों मंडलों में तीन (20 अक्तूबर को कुशीनगर, 25 दिसंबर को सिद्धार्थनगर व 7 दिसंबर को गोरखपुर) बड़ी रैलियां करके विकास की सौगात दे चुके हैं। जनता से जीत का आशीर्वाद भी मांग चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है दिग्गजों का चुनावी अभियान

29 दिसंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर में नगर निगम के विकास कार्यों व नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसकी लागत 519 करोड़ रुपये है।
30 दिसंबर: मुख्यमंत्री, गोरखपुर में वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शिलान्यास करेंगे। जनसभा भी होगी।  
30 दिसंबर: सीएम, महराजगंज के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे।
31 दिसंबर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संतकबीरनगर के औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में जनसभा करेंगे।
03 जनवरी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बस्ती में जन विश्वास यात्रा का स्वागत करेंगे। साथ ही जनसभा भी करेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी टटोलेंगे नब्ज

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह जल्द ही गोरखपुर आएंगे। क्षेत्रीय चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक करके गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के दस जिलों की 62 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे। इसी सिलसिले में सोमवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में एक बैठक भी हुई है। बताया गया है कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन पांच मोर्चों (महिला, युवा, पिछड़ा, किसान व एससी) के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। जल्द ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed