फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Election 2022 Gorakhpur chillupar assembly BJP candidate rajesh tripathi convoy attacked accuses bharat yadav

गोरखपुर: चिल्लूपार के भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी के काफिले पर हमला, भरत यादव व समर्थकों पर लगा आरोप

Thu, 24 Feb 2022 08:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Feb 2022 08:55 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी कौड़िया गांव में बुधवार देर शाम जनसंपर्क के लिए आए थे। भाजपा के बूथ अध्यक्ष उत्कर्ष  के यहां समर्थकों संग पहुंचे थे।

विज्ञापन
UP Election 2022 Gorakhpur chillupar assembly BJP candidate rajesh tripathi convoy attacked accuses bharat yadav
भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी के काफिले पर बुधवार रात हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोला इलाके के कौड़िया गांव में जनसंपर्क के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत यादव के दरवाजे पर मौजूद लोगों ने  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए हमला किया है।

विज्ञापन


लाठी डंडा लेकर रास्ता घेरने की कोशिश की और मारपीट पर उतारू हो गए। गनर और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से राजेश अपने समर्थकों के साथ निकले और पुलिस को सूचना दी। देर रात राजेश त्रिपाठी ने गोला थाने में तहरीर दी है, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी कौड़िया गांव में बुधवार देर शाम जनसंपर्क के लिए आए थे। भाजपा के बूथ अध्यक्ष उत्कर्ष के यहां समर्थकों संग जनसंपर्क करते पहुंचे। इस दौरान साथी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत यादव के घर के सामने से गुजर रहे थे, अचानक 20-25 की संख्या में राजनीतिक दल विशेष का नारा लगाते हुए लोग एकत्र हो गए। राजेश का काफिला दलित बस्ती की ओर जा रहा था। दल विशेष के लोग नारे लगाते कुछ दूर तक उनके पीछे पीछे चले।

जनसंपर्क का कोई और रास्ता न होने कारण राजेश का काफिला पुन: अपने बूथ अध्यक्ष के दरवाजे से होता लौटने लगा तो बूथ अध्यक्ष के घर के पड़ोस में स्थित लोगों ने रास्ता रोक अभद्रता करना शुरू कर दिया। आरोप है कि लाठी डंडे लिए लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट पर उतारू हो गए।

भाजपा नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। राजेश को मिले दोनों सुरक्षाकर्मी आगे बढ़े तो उन्हें रास्ता मिला। रात में ही थाने पहुंच कर भाजपा प्रत्याशी ने गोला थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

छह नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

पूर्व मंत्री व चिल्लूपार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी ने गोला पुलिस को 6 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर विवेकानंद यादव,जगमोहन यादव, धर्मदेव यादव, राहुल यादव, शत्रुघ्न यादव, विजय यादव को नामजद किया है। पुलिस ने मारपीट, बलवा, धमकी देने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सीओ और इंस्पेक्टर गोला मौके पर गए थे। तहरीर मिली है, पुलिस जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed