{"_id":"61b7197ea640ae79416aa7a6","slug":"up-election-2022-bjp-mp-and-mla-of-bihar-will-show-their-strength-in-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: चुनाव प्रचार में दम दिखाएंगे बिहार के भाजपा सांसद और विधायक, तय की गई नेताओं की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: चुनाव प्रचार में दम दिखाएंगे बिहार के भाजपा सांसद और विधायक, तय की गई नेताओं की जिम्मेदारी
Mon, 13 Dec 2021 03:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Dec 2021 03:31 PM IST
सार
बिहार के भाजपा सांसद, विधायक व नेताओं की रविवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बैठक हुई।
विज्ञापन
बीजेपी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही भाजपा नेताओं ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। पार्टी ने बिहार के सांसद और विधायकों को भी चुनाव प्रचार में उतार दिया है। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के दस जिलों में विधानसभा की 62 सीटें हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक विधायक व बड़े नेता को प्रचार की कमान सौंपी गई है। हर जिले में एक-एक सांसद लगाए गए हैं।
बिहार के भाजपा सांसद, विधायक व नेताओं की रविवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन, सह प्रभारी विवेक ठाकुर और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने की है।
राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के 164 जनप्रतिनिधि व नेता चुनाव प्रचार में लगाए जा रहे हैं। सबको अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। एक-एक नेता व जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जल्द ही क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव प्रचार की कमान संभाल लेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के दस जिलों में विधानसभा की 62 सीटें हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले 44 सीटें जीती थीं। सहयोगी राजनीतिक दलों को दो सीटें मिली थीं। इस बार और अच्छा प्रदर्शन करना है। हर बूथ जीतकर पार्टी को और मजबूत बनाना है।
इस मौके पर बिहार के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, सिद्धार्थ राजू, दुर्गेश सिंह, पीएन पाठक, छट्ठे लाल निगम, प्रदीप शुक्ला, पंकज जायसवाल, देवेश श्रीवास्तव, अमलेश शुक्ला, संजय सिंह, राधेश्याम रावत, रत्नेश पांडेय, विपुल त्रिपाठी, दिव्य प्रताप सिंह गोलू, रविन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह, अनादि प्रिय पाठक, समीर, अनुभव शुक्ला व शिव कुमार पाठक मौजूद रहे।