फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Education minister brother appointed as Assistant Professor from poor quota in Siddharthnagar University

गरमाया मामला: शिक्षामंत्री के भाई का सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय में गरीब कोटे से हुआ असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति

Sun, 23 May 2021 04:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 May 2021 04:40 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी के भाई के नियुक्ति का मामला। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में ईडब्ल्यू एस कोटे में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुई नियुक्ति। 

विज्ञापन
UP Education minister brother appointed as Assistant Professor from poor quota in Siddharthnagar University
सतीश चंद्र द्विवेदी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री(फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी के गृह जनपद सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में उनके भाई की नियुक्ति का मामला रविवार को सोशल मीडिया में छाया रहा।
विज्ञापन


मंत्री के भाई अरुण द्विवेदी की नियुक्ति ईडब्ल्यूएस कोटे के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई है। यह मामला चर्चा में आया तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रमाण के आधार पर नियुक्ति देने की बात की है, जबकि प्रदेश की कई हस्तियों ने प्रमाण पत्र के जांच की मांग की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए करीब 150 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें मेरिट के आधार पर चयनित दस आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। उसमें मंत्री के भाई अरुण द्विवेदी का नाम वरीयता सूची में दूसरे नंबर था। सोशल मीडिया में मंत्री के भाई को बधाई से सिलसिला शुरू हुआ, उसके बाद आलोचना होने लगी। इस मामले में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि प्रमाण पत्र फर्जी होगी तो उनकी नियुक्ति रद्द की जाएगी, जबकि शिक्षा मंत्री ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के गृह जनपद में स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में उनके भाई की नियुक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने लिखित रूप से शिकायत करते हुए ईडब्लूएस सर्टिफिकेट जांच की मांग की है।

सिद्धार्थ विवि में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के छोटे भाई  अरुण द्विवेदी का चयन ईडब्लूएस (आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग) कोटा के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पर नियुक्ति हुई है। इसकी खबर लगने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ईडब्लूएस के मुद्दे पर आलोचनाओं का मैसेज खूब वायरल हो रहा है।

एक प्रतिष्ठित चैनेल के स्टेट हेड, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी, समाजवादी अध्ययन केंद्र के मणींद्र मिश्र मशाल से लगायत जनपद समेत प्रदेश के कई विपक्षी राजनीतिज्ञों की ओर से आलोचना करते हुए नियुक्ति पर सवाल खड़े किए हैं।

अमिताभ ठाकुर और डॉ. नूतन ठाकुर की ओर से राज्यपाल समेत अन्य को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि डॉ. अरुण कुमार शिक्षा मंत्री के भाई होने के साथ ही स्वयं भी बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान में मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थे, ऐसे में उनके द्वारा ईडब्लू सर्टिफिकेट प्राप्त किया जाना प्रथम दृष्टया जांच का विषय दिखता है। उन्होंने संबंधित प्रमाणपत्र की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed