{"_id":"601115eb8ebc3e08be4177ab","slug":"up-cm-yogi-adityanath-visited-baba-gorakhnath-and-met-complainant-in-gorakhnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी ने बाबा गोरखनाथ के किए दर्शन, मंदिर आए लोगों की सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी ने बाबा गोरखनाथ के किए दर्शन, मंदिर आए लोगों की सुनी फरियाद
Wed, 27 Jan 2021 03:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Jan 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन बुधवार की सुबह सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन करने के बाद ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर गए और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुबह पांच बजे अपने आवास से निकलकर सीधे गुरु गोरखनाथ के मंदिर में पहुंचे। जहां विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी और गुरु गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने पूजन अर्चन कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ एवं दिग्विजयनाथ की समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए सीएम योगी गौशाला पहुंचे। जहां उन्होंने गायों के बीच करीब 15 मिनट का समय गुजारा। इस दौरान उन्होंने गायों को दुलारा और अपने हाथ से गुड़-चना खिलाया।
विज्ञापन
गौशाला से निकलकर मुख्यमंत्री मंदिर कार्यालय के लाल कक्ष में आकर बैठे, जहां तड़के से ही 50 से अधिक लोग उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे। उनमें से कुछ फरियादी भी थे। योगी ने बारी-बारी से सबको बुलाकर मुलाकात की। जो लोग फरियाद लेकर आये थे, उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन भी दिया।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को लेकर बैठक की। इस दौरान उद्योगपतियों ने सहयोग राशि दी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के चंपत राय व आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।