फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up board intermediate topper

इंटर : पहला स्थान डॉक्टर बन लोगों की सेवा करना चाहती हैं बंशिका

Wed, 26 Apr 2023 03:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:11 AM IST
विज्ञापन
up board intermediate topper
जिले में अव्वल आने की सूचना पर घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर/पीपीगंज। इंटरमीडिएट टॉपर बंशिका सिंघानिया डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। पीपीगंज स्थित बापू इंटर कॉलेज की छात्रा बंशिका अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों और गुरुजनों को देती हैं। उनके पिता बालकिशन पीपीगंज में ही किराने की दुकान चलाते हैं। बेटी के टॉप करने की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी लाडली को खूब दुलारा। माता सीमा सिंघानिया गृहणी हैं, उनकी खुशी का ठिकाना न था।
जिला टॉप करने की खबर फैलते ही वंशिका के बधाई देने वालों का घर पर तांता लग गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ विद्यालय के शिक्षक भी वंशिका के घर पहुंचे और उन्हें इस सफलता की बधाईयां दी। वंशिका ने बताया कि वह हर दिन आठ से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। बताया कि उन्हें उम्मींद नहीं थी कि वह जिला टॉप करेंगी, लेकिन मेहनत का इनाम मिला है।
विज्ञापन


वंशिका सिंघानिया- इंटरमीडिएट-95.40 फीसदी
पिता का नाम: बालकिशन
माता का नाम: सीमा सिंघानिया
एक भाई और एक बहन
लक्ष्य डॉक्टर बनना पसंद: किताबें पढ़ना
सफलता का मंत्र
सोशल मीडिया से दूरी बनाएं, शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का निरंतर अभ्यास करते रहें।
--------------------
इंटर पहला स्थान

आईएएस बन समाज सेवा करना चाहती हैं शिव्या
मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करती है जिला टॉप करने वाली बिटिया



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। शिव्या पांडेय ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप किया है। वह आईएएस बन समाज सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बहन और बाबा के साथ ही शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले के ग्राम भीटी खोरिया निवासी शिव्या जीबी इंटर कॉलेज ककराखोर की छात्रा हैं। इनके पिता मनोज पांडेय कतर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिता के विदेश रहने के कारण घर और बाहर की सारी जिम्मेदारियों का निर्वहन इनकी माता पूनम पांडेय करती हैं। पढ़ाई में बड़ी बहन सुप्रिया इनका मार्गदर्शन करती हैं। शिव्या ने बताया कि वह नियमित चार से छह घंटे पढ़ाई करती थीं। मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए ही करती थीं, सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाई हुई थी।

शिव्या पांडेय- इंटरमीडिएट-95.40 फीसदी

पिता का नाम: मनोज पांडेय



माता का नाम: पूनम पांडेय

एक भाई और एक बहन



लक्ष्य: आईएएस बनना पसंद: किताबें पढ़ना

सफलता का मंत्र



रोजाना स्कूल और कोचिंग के अलावा नियमित चार से छह घंटे की पढ़ाई करें। स्कूल में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का निरंतर अभ्यास करें। सोशल मीडिया से दूरी।
----------------

इंटर : तीसरा स्थान

किसान की बेटी ने बढ़ाया परिवार का मान

शशि कला सिंह बनीं इंटर की तीसरी जिला टॉपर



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। चौरी चौरा स्थित बंशी सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा शशि कला सिंह ने इंटर में 94.80 प्रतिशत लाकर जिले की तीसरी टॉपर बनी हैं। मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली शशिकला के पिता किसान हैं और मां गृहणी हैं। तीन बहनें और एक भाई में शशिकला सबसे छोटी हैं।




शशिकला ने बताया कि परिवार में कोई शिक्षित नहीं है, इस नाते उनकी शुरू से ये ख्वाहिश थी कि वह मन लगाकर पढ़ाई करेंगी। बताया कि वह रोजाना शिक्षकों की ओर से पढ़ाए गए पाठ का रिवीजन करती थीं। स्कूल के अलावा घर पर प्रतिदिन चार से पांच घंटे मेहनत व लगन के साथ वह पढ़ाई करती थीं।

-----



शशिकला सिंह - इंटर- 94.80 प्रतिशत

पिता- बीरजू सिंह



माता- होशिला देवी

लक्ष्य- मेडिकल क्षेत्र में जाना



पसंद- किताब पढ़ना, नई चीजों को जानना

----------------



सफलता का मंत्र

- शिक्षकों की ओर से पढ़ाए गए पाठ का लगातार रिवीजन करना। स्वाध्याय के लिए भरपूर समय देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed