फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP board: Examination centers will not be built on wrong information

यूपी बोर्ड : गलत सूचना देने पर नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Sun, 29 Nov 2020 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
UP board: Examination centers will not be built on wrong information
यूपी बोर्ड : गलत सूचना देने पर नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2020-21 की हाईस्कूल व इंटरमीडिए बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाएं जाएंगे। सभी प्रधानाचार्यों को अपने यहां संसाधनों का विवरण पांच दिसंबर तक अपलोड करना होगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की नीति जारी कर दी है।

निर्देश के मुताबिक, यदि किसी भी प्रधानाचार्य ने आधारभूत सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की या फिर गलत सूचनाएं दीं तो उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र की पात्रता लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। हर बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अक्टूबर तक शुरू हो जाती थी। लेकिन कोविड-19 की वजह से विलंब हो गया। अब नीति जारी होने के बाद प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्यों को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर सभी आधारभूत सुविधाएं अपलोड करनी होंगी। डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि इन सूचनाओं के आधार पर जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। इसकी रिपोर्ट भी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

ये है समय सारिणी
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए वेबसाइट पर सूचनाएं अपलोड करना पांच दिसंबर तक
सूचनाओं को अपडेट करने का आखिरी मौका पांच दिसंबर
सूचनाओं का जिलाधिकारी की टीम द्वारा सत्यापन 20 दिसंबर तक
सत्यापन की रिपोर्ट अपलोड करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर
परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक करना 11 जनवरी तक
परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां लेना 25 जनवरी तक
आपत्तियों का निस्तारण कर सूची तैयार करना 31 जनवरी तक
परीक्षा केंद्रों पर यदि कोई आपत्ति है तो उसे दूर करना 4 फरवरी तक
केंद्र फाइनल करना 9 फरवरी तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed