फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Unknown vehicle trampled elderly returning from in-laws house in Basti

बस्ती: ससुराल से लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर तोड़ा दम

Sat, 04 Dec 2021 03:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 03:44 PM IST
सार

महराजगंज पुलिस चौकी के पास शनिवार दोपहर में हादसा हुआ, सीमा विवाद में उलझी पुलिस, अस्पताल में दो घंटे पड़ा रहा शव।

विज्ञापन
Unknown vehicle trampled elderly returning from in-laws house in Basti
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती कस्बे के पुलिस चौकी के निकट शनिवार को सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी ससुराल से लौट रहे थे। शव का पीएम कराने में हर्रैया और कप्तानगंज थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जिसकी लोगों ने अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी को जानकारी दी। उनके सख्त रुख के बाद हर्रैया पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा।

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र नकटीदेई गांव के रहने वाले नेबुलाल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव में नेवासे पर रहते थे। शुक्रवार को वह अपनी ससुराल बेमहर गांव में एक कार्यक्रम में गए थे। शनिवार को दोपहर 12 बजे वह जैसे ही हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज पुलिस चौकी के सामने सड़क पार करने लगे, तभी बस्ती से हर्रैया तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इससे नेबुलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। आसपास के लोग और महराजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन तब तक सत्तर वर्षीय नेबुलाल ने दम तोड़ दिया। हालांकि इसके बाद भी उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया, जहां जांच पड़ताल के चिकित्सकों ने मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेबुलाल की मौत की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। नेबुलाल खेतीबाड़ी करके जीवन का गुजारा करता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे भी मेहनत मजदूरी करते हैं। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया दुर्घटना वाले वाहन की खोजबीन की जा रही है।

दो घंटे अस्पताल में पड़ा रहा शव

नेबुलाल के शव को पीएम के लिए भेजने में कप्तानगंज और हर्रैया पुलिस दो घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। लगभग दो घंटे तक सीएचसी पर मंथन चलता रहा। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने हर्रैया पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने को लेकर कोई सीमा विवाद नहीं हुआ है। वहीं, कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल राम ने बताया कि घटनास्थल हर्रैया थाने में पड़ता है तो शव का पोस्टमार्टम वहीं लोग करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed