Siddharthnagar: त्रिलोकपुर में अराजक तत्वों ने बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, मामले की जांच शुरू
थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली थी। मौके पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली थी। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा को रविवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
क्षेत्र के मन्नीजोत गांव के रामनरेश, अतुल गौतम, बजरंगी प्रसाद व विनोद कुमार के मुताबिक, गांव के ही राजकुमार के घर के सामने करीब एक दशक से भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। रविवार की रात करीब 12 से एक बजे के बीच गांव के कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
सुबह जब लोगों ने देखा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त है तो गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बताया कि इस तरह के कृत्य से भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली थी। मौके पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली थी। राजकुमार की तहरीर पर जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों तक पहुंचने के लिए अलग टीम लगी हुई।