{"_id":"620f4caccef7013a635fa40d","slug":"unknown-miscreants-attacked-youth-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कमरे में सो रहे युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कमरे में सो रहे युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Fri, 18 Feb 2022 01:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:07 PM IST
सार
देर रात घटनास्थल पर एसएसपी डॉक्टर विपिन टांडा पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घर के कमरे में दरवाजा नहीं था।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सराय गुलरिहा गांव में अपेक्स स्कूल के पीछे मकान बनाकर रह रहे युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिपराइच थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी इरशाद (26) पुत्र मोहम्मद हकीम गुलरिहा थाना के सराय गुलरिहा गांव में अपेक्स स्कूल के पीछे दो सालों से मकान बनवा कर रह रहा था। इस बीच गुरुवार देर रात घर में आगे के कमरे में सोया था। कमरे में दरवाजा नहीं लगा हुआ था।
विज्ञापन
इस बीच रात में अज्ञात बदमाशों ने सिर व गले पर चाकू से वार कर दिया। चीख सुनकर घर के अंदर सो रही बहन आफरीन, यास्मीन व मां रूकसाना खातून पहुंची। घायल इरसाद को मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल युवक बरगदही स्थित एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। इसके साथ-साथ मेडिकल की तैयारी भी करता है, पिता सऊदी अरब में कमाते हैं। देर रात घटनास्थल पर एसएसपी डॉक्टर विपिन टांडा पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।