फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   University will make Pandit Deendayal birth anniversary memorable

गोरखपुर: पंडित दीनदयाल की जन्म जयंती को यादगार बनाएगा विश्वविद्यालय, आयोजित होंगे ये कार्यक्रम

Tue, 21 Sep 2021 07:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Sep 2021 07:40 PM IST
सार

22 से 25 सितंबर तक संगोष्ठी माला का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम संवाद भवन और दीक्षा भवन में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
University will make Pandit Deendayal birth anniversary memorable
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को यादगार बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस उपलक्ष्य में 22-25 सितंबर तक संगोष्ठी माला का आयोजन संवाद भवन और दीक्षा भवन में किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं अध्यक्ष आयोजन समिति प्रो अजय सिंह ने बताया कि बुधवार को दीनदयाल जी के विचारों को साकार करती सरकारें विषयक संगोष्ठी से कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। मुख्य अतिथि शांतनु जी महाराज होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो राजेश सिंह के द्वारा ऑनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि बालमुकुंद पांडेय और रत्नाकर होंगे। 23 सितंबर को भारतीय संविधान एवं दीनदयाल उपाध्याय विषयक संगोष्ठी का आयोजन शाम चार बजे से संवाद भवन में होगा। मुख्य अतिथि पद्मश्री रामबहादुर राय और अध्यक्षता प्रो चंद्रशेखर द्वारा की जाएगी। इसी दिन सुबह 10 बजे से दीनदयाल जी के विचारों को साकार करती सरकारें विषयक संगोष्ठी का आयोजन संवाद भवन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो नंदिता आईपी सिंह द्वारा की जाएगी। मुख्य अतिथि रामाशीष सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील देवधर ऑनलाइन जुडे़ंगें। 24 सितंबर को दीनदयाल जी के विचारों को साकार करती सरकारें विषयक संगोष्ठी संवाद भवन में सुबह दस बजे से होगी। मुख्य अतिथि लल्लन तिवारी होंगे।


अध्यक्षता सिद्धार्थनगर विवि के पूर्व कुलपति प्रो रजनीकांत पांडेय और विशिष्ट अतिथि डॉ नरेंद्र सिंह होंगे। इसी दिन क्रीड़ा परिषद की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम को क्रीड़ा परिषद पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। 25 सितंबर को मुख्य कार्यक्रम दीक्षा भवन में होगा। मुख्य अतिथि डॉ शिव प्रकाश सिंह होंगे। अध्यक्षता गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह के द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed