फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   university security guard

गोविवि: छात्र और सुरक्षा गार्ड में नोकझोंक, अभद्रता का आरोप

Wed, 09 Aug 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 09 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
university security guard
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन की बिल्डिंग में छात्रों के प्रवेश पर गार्ड द्वारा रोके ज
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रवेश को लेकर मंगलवार को छात्रों एवं सुरक्षा गार्ड में नोकझोंक हो गई। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने उनसे अभद्रता कर दी। छात्रों की शिकायत पर मुख्य नियंता ने सुरक्षा गार्ड का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुए।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशासनिक भवन में प्रवेश पर रोक लगा दिया है। मंगलवार की दोपहर में छात्र नेता प्रतीक तिवारी, मनीष ओझा और सत्यम गोस्वामी प्रशासनिक भवन के पूरब तरफ स्थित गेट पर पहुंचे। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड सूर्य प्रकाश सिंह ने उनको अंदर जाने से रोक दिया। इस पर उनमें नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने छात्र सत्यम गोस्वामी से अभद्रता कर दी। इसके बाद वह हंगामा करने लगे। विवाद की सूचना पर मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। छात्र नेताओं की शिकायत पर उन्होंने सुरक्षा गार्ड पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed