फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   unique love story, husband broke his relationship with wife and send to lover

पत्नी 'ऐश्वर्या' के लिए 'अजय देवगन' निकला पति, थाने ले जाकर प्रेमी 'सलमान' को सौंपा

Sat, 04 Jan 2020 10:54 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: विजय जैन Updated Sat, 04 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
unique love story, husband broke his relationship with wife and send to lover
पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया - फोटो : Facebook
'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म में अजय देवगन जैसे अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंपने का फैसला करता है। ठीक ऐसी ही कुछ कहानी उत्तरप्रदेश के संतकबीर नगर में रियल जिंदगी में सामने आई। यहां मोबाइल पर प्रेमी से देर-देर तक बातचीत करने वाली पत्नी हरकत से बाज नहीं आई और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन


जब काफी समझाने पर भी वह न मानी तो पत्नी को लेकर पति थाने पहुंचा और पुलिस से फरियाद की। पुलिस जब खामोशी बरती तो तहसील पहुंच कर स्टांप पर लिखापढी करके पति ने पत्नी से संबंध विच्छेद कर लिया। पत्नी ने अपने प्रेमी को मौके पर बुलाया। फिर पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मोबाइल पर किसी से काफी देर-देर तक की बात

मामला, संत कबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी युवक की शादी गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से वर्ष 2015 में हुई थी। युवक ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी ससुराल आई और कुछ दिनों के बाद से ही मोबाइल पर किसी से काफी देर- देर तक बात करने लगी।

आए दिन काफी दिनों तक जब यह सिलसिला जारी रहा तो परिवार के लोगो को शक हुआ। जब उसकी मोबाइल से नंबर लेकर उस पर बात की गई तो उधर से किसी अपरचित युवक की आवाज आई। कड़ाई करने पर उसकी पत्नी नाराज हो गई और मायके चली गई।

 

जिद करने लगी कि अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी

कुछ दिनों बाद जब मायके से लौटी तो फिर वह अपने प्रेमी से बात करने लगी। काफी समझाने बुझाने के बाद भी वह अपनी आदत से बाज नही आई और अंत में जिद करने लगी की वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी।

पत्नी की हरकत से परेशान युवक और उसके पिता शुक्रवार को उसे लेकर धनघटा थाने पर पहुंच गए। पति ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पत्नी से संबध बिच्छेद कराने की गुहार लगाई। पुलिस इस मामले में जब खामोशी अख्तियार की तो पति और पत्नी तहसील में पहुंच कर स्टांप पर लिखापढी करके संबध बिच्छेद कर लिए। उसके बाद महिला अपने प्रेमी को धनघटा बुलाकर उसके साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed