फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Unique ID will tell whether or not taken admission in class nine

बेसिक शिक्षा विभाग: कक्षा नौ में प्रवेश लिया या नहीं, बताएगी यूनिक आईडी

Fri, 26 Aug 2022 07:08 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Aug 2022 07:08 AM IST
सार

जिले के 2500 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 3.5 लाख से अधिक है। केवल कक्षा आठवीं पास करने वालों की बात करें तो इनकी संख्या 40 हजार से अधिक होती है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का होने की वजह से ये बच्चे आठवीं के बाद आगे की कक्षाओं में प्रवेश नहीं लेते हैं।

विज्ञापन
Unique ID will tell whether or not taken admission in class nine
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिषदीय स्कूलों से कक्षा आठवीं पास करने वाले विद्यार्थी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें, इसे लेकर शासन ने अनूठी पहली की है। इसके अंतर्गत इन विद्यार्थियों की एक यूनिक आईडी बनाई जाएगी। इसकी मदद से प्रत्येक छात्र-छात्रा के प्रवेश की मानीटरिंग होगी। साथ ही प्रवेश न लेने वाले बच्चों को चिह्नित कर शिक्षक उनके घर जाकर अभिभावकों को दाखिले के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद आगे की शिक्षा जारी रखने की स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था बनाई है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग स्तर से कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को आवंटित की गई यूनिक आईडी को माध्यमिक शिक्षा विभाग को प्रदान कराने का निर्देश दिया गया है ।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद को शासन स्तर से निर्देश दिया गया है कि कक्षा नौ में प्रवेश के साथ ही विभाग स्तर से अग्रिम पंजीकरण कराने वाले सभी छात्र-छात्राओं के यूनिक आईडी को वेबसाइट upmsp.com अपलोड कर दिया जाए। ऐसा करने से परिषदीय स्कूल में कक्षा आठ पास करने के बाद छात्र ने कक्षा नौवीं में प्रवेश लिया या नहीं। इसका पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 हजार से अधिक है आठवीं पास करने वालों की संख्या
जिले के 2500 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 3.5 लाख से अधिक है। केवल कक्षा आठवीं पास करने वालों की बात करें तो इनकी संख्या 40 हजार से अधिक होती है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का होने की वजह से ये बच्चे आठवीं के बाद आगे की कक्षाओं में प्रवेश नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed