फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw will inaugurate it from Jaipur on June 21.

Gorakhpur News: गोरखपुर होकर चलेगी खातीपुरा-दरभंगा नई अमृत भारत

Sat, 20 Jun 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw will inaugurate it from Jaipur on June 21.
गोरखपुर। यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 21 जून से गोरखपुर होकर खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस चलेगी। इसका उद्घाटन केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर से करेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन यह ट्रेन 09711 उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में रविवार को खातीपुरा (जयपुर) से शाम 4:00 बजे से चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 9:55 बजे छूटकर दरभंगा शाम 6:55 बजे पहुंचेगी। इसका नियमित संचलन 22 जून से होगा। 19725 खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन खातीपुरा से रात 22:30 बजे चलकर दौसा, बांदीकुई दूसरे दिन मंडवार महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर से अपराह्न 3:55 बजे चलकर कप्तानगंज, बगहा,नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल से छूटकर तीसरे दिन दरभंगा रात 12:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह 19726 दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचलन 23 जून, रविवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन किया जाएगा। यह ट्रेन दरभंगा से सुबह 04:30 बजे चलेगी और गोरखपुर से दोपहर 2:05 बजे चलकर दूसरे दिन खातीपुरा सुबह 08:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, पेंट्रीकार का एक तथा एलएसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed