फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Union Minister of State inaugurated the Sansad Khel Mahotsav with Run for Swadeshi in Barhalganj, Gorakhpur.

'रन फार स्वदेशी': केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा- युवाओं व बेटियों को खेल के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

Wed, 24 Sep 2025 02:46 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 02:46 PM IST
सार

बुधवार को मिनी ग्रामीण स्टेडियम में मैराथन दौड़ के केंद्रीय राज्य मंत्री व बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पूरे देश के खिलाड़ियों को जोड़ना और खेलों को आम जनता तक पहुंचाना है। 

विज्ञापन
Union Minister of State inaugurated the Sansad Khel Mahotsav with Run for Swadeshi in Barhalganj, Gorakhpur.
रन फॉर स्वदेशी की शुरूआत करते केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ग्रामीण मिनी स्टेडियम में बुधवार से 'रन फार स्वदेशी' के तहत सांसद खेल महोत्सव का आगाज  हुआ। पहले दिन मैराथन दौड़ से शुरू हुआ। जिसमें सात सौ से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चौरीचौरा के संदीप ने 26 मिनट में 07 किमी के मैराथन दौड़ को जीत कर 75 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञापन


वहीं, श्रृष्ठि गोड़ ने 40 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त कर 25 हजार का पुरस्कार जीता। बुधवार को मिनी ग्रामीण स्टेडियम में मैराथन दौड़ के केंद्रीय राज्य मंत्री व बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पूरे देश के खिलाड़ियों को जोड़ना और खेलों को आम जनता तक पहुंचाना है।

विज्ञापन

महोत्सव के द्वारा युवाओं व बेटियों को खेल में नये अवसर उपलब्ध कराना व स्वदेशी प्रोडक्ट को बढ़ावा देना है। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व बांसगांव विधायक विमलेश पासवान ने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को मंच देना है, जिससे वे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीत सकें।

उन्होंने जोर दिया कि यह महोत्सव केवल खेल-कौशल तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में भाईचारा, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली को भी बढ़ावा देगा। मैराथन दौड़ में लगभग 08 सौ से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। और 07 किमी की दौड़ लगाई। यह कार्यक्रम 24 सितंबर से शुरू होकर पांचों विधानसभा क्षेत्र में 15 दिनों तक चलेगा।

इसमें आधुनिक और पारंपरिक खेलों जैसे एथलीट, कबड्डी, वालीबाल, खो-खो, क्रिकेट , फुटबॉल सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। मैराथन दौड़ को केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, विधायक द्वय राजेश त्रिपाठी, विमलेश पासवान व ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने हरी झण्डा दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल, विहिरप प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, भारतीय कुश्ती महासंघ के कोच रणविजय सिंह, बरहज ब्लाक प्रमुख राजा सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र व बृजेश वर्मा, स्वतंत्रत सिंह, गोपाल यादव झिन्नू, पीडी दीपक सिंह, श्रीकांत सोनी, बीडीओ मनोज सिंह सहित सैकड़ो लोग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed