फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Union Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary said Government bulldozer on illegal occupation of land mafia

गोरखपुर में बोले केंद्रीय मंत्री: बुआ-बबुआ से त्रस्त थी जनता, भाजपा सरकार में मिला सुकून

Tue, 28 Dec 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Dec 2021 04:01 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है, जहां जनता भय, भूख व भ्रष्टाचार से त्रस्त थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है।

विज्ञापन
Union Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary said Government bulldozer on illegal occupation of land mafia
जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का कहना है कि यूपी की जनता बुआ और बबुआ की सरकारों से त्रस्त थी। जब भाजपा सरकार आई, तब जनता को सुकून मिला। मोदी-योगी की जोड़ी विकास के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। पहली प्राथमिकता जनकल्याण है। गुंडे-माफिया जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर जा चुके। भू-माफिया के अवैध कब्जों पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है। पंकज चौधरी सोमवार को कैंपियरगंज व पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में जन विश्वास यात्रा के स्वागत समारोह व जनसभा में बोल रहे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है, जहां जनता भय, भूख व भ्रष्टाचार से त्रस्त थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। गरीबों को सम्मान से जीने का हक मिला है। उनकी सभी जरूरतें पूरी की जा रही हैं। जन विश्वास यात्रा को अपार जनसमर्थन मिला है। यह दर्शाता है कि यूपी में फिर योगी की सरकार बनेगी। कोरोना की चुनौती से निपटने में भाजपा सरकार ही सक्षम है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। जंगल कौड़िया से कैंपियरगंज तक निकली यात्रा में कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। पुष्पवर्षा करके नेताओं का स्वागत किया। अब यात्रा महराजगंज की तरफ चली गई है। इससे पहले कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता स्पष्ट जनादेश देती है। जनता के आशीर्वाद से छह बार चुनाव जीतकर लखनऊ गए हैं। इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा। विधानसभा क्षेत्र में फोरलेन सड़कों का जाल बिछा है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। इससे पहले पिपराइच क्षेत्र से भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह ने उपलब्धियां गिनाईं और जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रामराज्य की स्थापना हुई : जय प्रकाश

राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने रामराज्य की स्थापना की है। हर तरफ खुशहाली है। बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। अन्नदाता भाजपा से जुड़े हैं। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर  काम कर रही है। इस मौके पर मनोज कुमार शुक्ल, नरेंद्र सिंह, जनार्दन तिवारी, रमाकांत निषाद, छोटेलाल मौर्य, शेषमणि त्रिपाठी, डॉ सदानंद शर्मा, अजय सिंह गौतम, संतोष चन्द कौशिक, विजय शंकर यादव, वेद प्रकाश पांडेय, संतोष चन्द कौशिक, सबल सिंह पालीवाल, राजाराम कन्नौजिया, हरिकेश राम त्रिपाठी, सोमनाथ सिंह, चंद्रबाला श्रीवास्तव, रामानंद यादव, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, केएम मझवार, इंद्रकुमार निगम, सूरज निगम, विवेकानंद, अजय कुमार यादव, शिवेंद्र सिंह चौधरी, अरूण कुमार शुक्ल, गणेश साहनी, धीरज मणि त्रिपाठी, राकेश चौधरी, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, आदित्य चौहान, दयाशंकर मिश्र, राजेश जायसवाल, जीतन सिंह, केबी सिंह, हरिकेश पासवान, गुड्डू हिन्दू, अभिषेक वर्मा, अभिषेक गुप्ता, शहंशाह आलम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed