{"_id":"648615847c12791899002694","slug":"union-minister-anupriya-patel-will-come-on-a-two-day-tour-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-203815-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगी अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगी अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन
- दो दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गोरखपुर आएंगी। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर मंगलवार को दिल्ली लौट जाएंगी। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार सोमवार की दोपहर 3.20 बजे हवाई जहाज से वह दिल्ली से गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वहां से सर्किट हाउस जाएंगी। कुछ देर के विश्राम के बाद कार से संत कबीर समाधि स्थल मगहर रवाना हो जाएंगी। कबीर स्थली पर दर्शन-पूजन के बाद सर्किट हाउस खलीलाबाद कुछ क्षण विश्राम करके मनियरा चली जाएंगी। वहां एक रिजॉर्ट में शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे तक अपना दल (एस) संत कबीरनगर के जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद शाम सवा सात बजे सर्किट हाउस गोरखपुर आएंगी। मोहद्दीपुर के होटल में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन मंगलवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, तारामंडल में सुबह 9.45 बजे से भारत सरकार की ओर से आयाेजित छठवें रोजगार मेले में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे पार्टी से जुड़े गोरखपुर मंडल के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला स्तरीय पदाधिकारियों और विधान सभा क्षेत्र अध्यक्षों संग सर्किट हाउस सभागार में बैठक करेंगी। वहां से दोपहर 3.05 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट जाएंगी, जहां से 15.50 बजे निजी कंपनी के विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
0000