संतकबीरनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- दम हो तो मंदिर निर्माण रोक लो
इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में अमित शाह की जनसभा हो रही है। भाजपा के झंडा, बैनर, होर्डिंग से पूरा शहर शहर पट गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। एक बार और मौका दीजिए उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाकर दिखाएंगे। मोदी और योगी की सरकार में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। सपा पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि वो कार सेवकों पर गोली चलवाए थे। हम श्रीराम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं। अखिलेश में दम हो तो मंदिर का निर्माण रोक कर दिखाएं।
गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को खलीलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि संत कबीर की धरती पर आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मंच से संत कबीर को प्रणाम किया। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने तीन बार भाजपा को जीत दिलाई है। पहली बार 2014 में जब वह वह प्रदेश प्रभारी थे। 2017 और 2019 के चुनाव में जब वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। यूपी की 22 करोड़ की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया तो हमने तमाम विकास कार्य कराए।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, सांसद गोरखपुर रवि किशन, राज्य सभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल, जय प्रकाश निषाद, प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, मंत्री श्रीराम चौहान, विधायक राकेश सिंह बघेल, सांसद प्रवीण निषाद, डॉक्टर संजय निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. समीर सिंह, संजीव राय, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने किया।
होर्डिंग्स ले जाने की मची होड़
गृह मंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद नेशनल हाईवे से लेकर सभा स्थल तक लगे होर्डिंग व पोस्टर को ले जाने की होड़ मच गई। आसपास के लोग होर्डिंग्स को उतारने लगे।
होर्डिंग उतार रहे रामचंदर ने बताया कि यह होर्डिंग ले जाकर वह अपने घर में लगे खिड़कियों पर लगाएंगे जिससे की हवा अंदर न आ सके। इसके साथ ही कई बालक होर्डिंग उतारे में जुटे थे। इसके साथ ही ठेला लगाने वाले कई दुकानदार भी होर्डिंग उतारने में लगे रहे है। दुकानदारों का कहना था कि ठंड की वजह से शीत गिरती है।