फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Union Home Minister Amit Shah attack on opposition said people of UP not want rule of buaa, babua

संतकबीरनगर में शाह: केंद्रीय गृहमंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- यूपी की जनता को बुआ, बबुआ और बहन का निजाम नहीं चाहिए

Sat, 01 Jan 2022 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jan 2022 10:08 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वो कारसेवकों पर गोलियां चलवाते थे, हम मंदिर बनवा रहे, रोक सकें तो रोक लें। कहा कि सपा सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ, योगी सरकार का विकास दिखाई दे रहा।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah attack on opposition said people of UP not want rule of buaa, babua
संतकबीरनगर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी की जनता को बुआ, बबुआ और बहन का निजाम नहीं चाहिए। उनका निजाम भ्रष्टाचार, अपराध, गुंडागर्दी और अराजकता का प्रतीक है। निजाम का अर्थ समझाते हुए शाह ने कहा कि एन से नसीमुद्दीन, आई से इमरान मसूद, जेडए से आजम खान और एम से मुख्तार अंसारी है। कहा कि एक समय था कि इनकी मनमर्जी चलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


अमित शाह शुक्रवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा निकालने के बाद खलीलाबाद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत कबीर की धरती पर आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने मंच से संत कबीर को प्रणाम किया। कहा कि सपा के शासन काल में प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। योगी की सरकार में हुए विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं। मोदी और योगी की सरकार में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने दावा किया कि 2022 के चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। जनता से कहा कि एक बार और मौका दीजिए, उत्तर प्रदेेश को नंबर वन बना देंगे। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वो कार सेवकों पर गोली चलवाते थे। हम श्रीराम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं। दम हो तो अखिलेश मंदिर का निर्माण रोक कर दिखाएं।
विज्ञापन

 

योगी सरकार में प्रदेश से गुंडाराज का सफाया

अमित शाह ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का काम हो रहा है। दो साल से 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। योगी सरकार में प्रदेश से गुंडाराज का सफाया हो गया है। मोदी और योगी की सरकार में गोरखपुर को खाद कारखाना और एम्स की सौगात मिली तो 341 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे बनाया गया। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना। पिपराइच और मुंडेरवा में चीनी मिल स्थापित हुई। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर बना। पूर्व की सरकारों में बिजली नहीं आती थी। अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया गया है। दिमागी बुखार से पूर्वांचल में बच्चों की मौत होती थी, अब इस पर अंकुश लग गया है। वाराणसी में कैंसर अस्पताल बनवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक करके देश को सुरक्षित किया

शाह ने कहा कि उरी और पुलवामा में हमला हुआ तो भाजपा सरकार चुप नहीं बैठी। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करके  आतंकवादियों का सफाया करके देश को सुरक्षित किया। भाजपा सरकार ने देश को समृद्ध, शिक्षित व सुरक्षित करने का काम किया। कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाइए। हम सूबे को नंबर वन बनाएंगे। मंच से जनता से हाथ उठवाया और कमल पर बटन दबाना है और योगी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed