{"_id":"5ef1ca7a8ebc3e433f0b4440","slug":"union-agriculture-and-rural-minister-will-address-by-virtual-rally-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल रैली की सफलता के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, केंद्रीय कृषि व ग्रामीण मंत्री करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल रैली की सफलता के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, केंद्रीय कृषि व ग्रामीण मंत्री करेंगे संबोधित
Tue, 23 Jun 2020 02:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
BJP virtual rally
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने 24 जून की प्रस्तावित वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी है। फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफार्म के जरिए गोरखपुर क्षेत्र के लाखों लोगों को जोड़ने की योजना है। इसकी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। रैली बुधवार को 4.45 बजे होगी। इसे केंद्रीय कृषि व ग्रामीण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
वर्चुअल रैली की तैयारियों की समीक्षा सोमवार को बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के अलग-अलग जिलों के रैली प्रभारी नामित किए। कार्यक्रम प्रमुख क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला को बनाया गया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी प्रेरक मिश्रा को हर बूथ से 50-50 की संख्या में लोगों को जोड़ना व क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय को मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, विभाग से संपर्क करना है। क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव सरकार द्वारा नामित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा को सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से संपर्क करना है।
विज्ञापन
हर बूथ से 50-50 लोग जुड़ेंगे
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम को प्रचार, क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीताशु सिंह आशु, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी और आईटी प्रमुख मुरली मनोहर चौरसिया को बनाया गया है।
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र में 25650 बूथ हैं। सभी बूथों पर 50-50 लोगों को फेसबुक, ट्विटर लाइव और यूट्यूब लाइव से जुड़ना है। इसके जरिए केंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी का कहना है कि रैली में गोरखपुर क्षेत्र के सभी जनपदों से 25 लाख से अधिक लोगों को जोड़ने पर काम चल रहा है।
इसी सिलसिले में क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक भी हुई। इस मौके पर उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीताशु सिंह आशु, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक मुरली मनोहर चौरसिया मौजूद रहें।