{"_id":"6aa31c40e956a63bad0c2667","slug":"unidentified-middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-a-train-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1447100-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत
Fri, 11 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
चिलुआताल। थाना क्षेत्र के महुआतर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। घटना मानीराम-नकहा रेलवे स्टेशनों के बीच दोपहर करीब एक बजे हुई। रेलवे लाइन पर शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गोरा, चेहरा गोल और शरीर इकहरा था। उसने सफेद छींटदार शर्ट और हल्के नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन