फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Unfit in police medical board fit in AD health investigation

Gorakhpur: पुलिस मेडिकल बोर्ड में अनफिट, एडी हेल्थ की जांच में फिट

Sat, 19 Nov 2022 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Nov 2022 02:24 PM IST
सार

एडी हेल्थ प्रभारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने कहा कि मेडिकल बोर्ड की जांच में गड़बड़ी की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, यह रिपोर्ट सही है कि बोर्ड की जांच में 90 फीसदी आवेदक फिट मिले हैं। ऐसा हो सकता है कि पुलिस लाइंस में मेडिकल बोर्ड ने फिट आवेदकों को अनफिट कर दिया हो।

विज्ञापन
Unfit in police medical board fit in AD health investigation
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस विभाग में दरोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस लाइंस में बने मेडिकल बोर्ड में अनफिट हुए अधिकांश अभ्यर्थी एडी हेल्थ के मेडिकल बोर्ड में फिट पाए गए हैं। इस खेल में एडी हेल्थ कार्यालय में तैनात एक लिपिक और बोर्ड में शामिल कुछ डॉक्टरों ने खेल खेला है। बताया जा रहा है कि इसके बदले अच्छी खासी रकम वसूली गई है।   

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा चल रही है। अक्तूबर में अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य जांच के लिए पुलिस लाइंस में मेडिकल बोर्ड बैठाया गया था। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनफिट पाए गए थे। इसमें सबसे अधिक आवेदक हड्डी रोग से जुड़े मामले थे। इसके बाद 55 अभ्यर्थियों ने पुन मेडिकल जांच के लिए आवेदन किया। इसमें 42 अभ्यर्थी हड्डी रोग की वजह से अनफिट मिले थे।
विज्ञापन


इसके बाद मेडिकल बोर्ड के सामने 56 आवेदन दूसरी बार आए। इनमें से एक अभ्यर्थी गैरहाजिर रहा। सूत्रों के मुताबिक 23 अक्तूबर को 47 आवेदकों की मेडिकल जांच हुई। इसमें से 44 फिट हो गए। इसी प्रकार तीन नवंबर को नौ आवेदकों को मेडिकल बोर्ड ने तलब किया। इनमें से आठ जांच कराने पहुंचे, जिसमें से छह फिट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डॉक्टरों की एक टीम कर रही अनफिट, दूसरी कर रही फिट

अब सवाल यह है कि डॉक्टरों की एक टीम अभ्यर्थियों को अनफिट करार दे रही है। जबकि, दूसरे डॉक्टर का बोर्ड इन्हें फिट कर रहा है? ऐसे में कौन से डॉक्टर की रिपोर्ट सही है या गलत? यह विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह खेल नया नहीं है। इससे पहले भी मेडिकल बोर्ड में कई अभ्यर्थी पहले चरण में अनफिट पाए गए थे। दूसरी बार मेडिकल बोर्ड में सभी फिट हो गए थे।  

एडी हेल्थ प्रभारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने कहा कि मेडिकल बोर्ड की जांच में गड़बड़ी की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, यह रिपोर्ट सही है कि बोर्ड की जांच में 90 फीसदी आवेदक फिट मिले हैं। ऐसा हो सकता है कि पुलिस लाइंस में मेडिकल बोर्ड ने फिट आवेदकों को अनफिट कर दिया हो। फिलहाल अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed