फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Unemployed youth cheated by promising them jobs abroad

Gorakhpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से ठगी

Mon, 18 May 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 18 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Unemployed youth cheated by promising them jobs abroad
भटहट। विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी कमाई का सपना दिखाकर गोरखपुर समेत आसपास के जिलों के 20 से अधिक बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट चौकी अंतर्गत बरगदही में संचालित एक ऑफिस से एजेंटों का गिरोह युवकों को मलयेशिया और अन्य देशों में नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास निवासी शमशेर अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एजेंटों ने मलयेशिया में पैकिंग का काम दिलाने के नाम पर उससे, मो. नूर बख्श, शाहिद समेत कई युवकों से 90-90 हजार रुपये लिए। रकम जुटाने के लिए किसी ने जमीन गिरवी रखी तो किसी ने जेवर और उधार का सहारा लिया।
विज्ञापन

पीड़ितों के मुताबिक, एजेंटों ने वीजा और हवाई टिकट भी उपलब्ध कराए। 10 मई को युवक मुंबई के रास्ते मलयेशिया जाने निकले थे लेकिन 13 मई को एयरपोर्ट पर जांच के दौरान टिकट फर्जी और कैंसिल पाए गए। इसके बाद सभी को यात्रा से रोक दिया गया। ठगी के शिकार युवकों में गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, बिहार और अन्य जिलों के कई युवक शामिल हैं। आरोप है कि एजेंटों ने अलग-अलग नौकरी का झांसा देकर 25 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव लौटने पर जब युवक बरगदही स्थित ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला और एजेंटों के मोबाइल भी स्विच ऑफ थे। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed