{"_id":"65761a384f3fdfb9d6033aa6","slug":"underground-parking-built-like-delhis-municipal-market-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-395357-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिल्ली की पालिका बाजार की तरह बने भूमिगत पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिल्ली की पालिका बाजार की तरह बने भूमिगत पार्किंग
Mon, 11 Dec 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
गोलघर में अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन से की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम प्रवर्तन दल ने गोलघर इलाके दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया। कुछ रेस्टोरेंट के सामने से सड़क पर बनाए गए चूल्हों को भी हटाया गया। वहीं अतिक्रमण हटाने की सूचना पर गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल की नेतृत्व में व्यापारी इकट्ठा हुए। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि कार्रवाई के साथ भविष्य के विकल्पों पर और उनके संचालन पर भी नगर निगम को ध्यान देना चाहिए है।
इंदिरा बाल विहार और कचहरी मैदान में दिल्ली पालिका बाजार की तरह भूमिगत पार्किंग बनवाने की जरूरत है। इसके अलावा पार्किंग के लिए सड़कों के दोनों तरफ ग्राहकों के लिए पार्किंग के लिए जगह दी जाए। चेतना होटल के पीछे भी प्रशासन ने कुछ वर्ष पूर्व पार्किंग बनाई थी, लेकिन अब हो बंद है। उसे फिर से शुरू करने की जरूरत है।
नितिन कुमार जायसवाल ने कहा कि पूर्व में नगर आयुक्त से भी संगठन की तरफ से वार्ता की गई थी। नगर निगम अपनी सभी दुकानों में पीपीपी मॉडल पर सोलर पैनल के माध्यम से बिजली आपूर्ति दे सकते हैं। इससे दुकानदारों को बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।