{"_id":"61e270dc46a3e9359b544bda","slug":"undergraduate-masters-examinations-will-be-held-at-211-centers-ddu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: 211 केंद्रों पर होंगी स्नातक-परास्नातक परीक्षाएं, बनाए गए आठ नोडल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: 211 केंद्रों पर होंगी स्नातक-परास्नातक परीक्षाएं, बनाए गए आठ नोडल केंद्र
Sat, 15 Jan 2022 12:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:29 PM IST
सार
परीक्षा पुस्तिकाएं एकत्रित करने के लिए गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर में बनाए गए आठ नोडल केंद्र, परीक्षा पुस्तिका मूल्यांकन के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक-परास्नातक परीक्षाएं 211 केंद्रों पर होंगी। 17 जनवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए विवि प्रशासन सभी केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल सुनिश्चित करा रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में नकलविहीन, पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षाएं कराने के लिए, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में 211 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से पिछले सत्र में कराई गई परीक्षाओं में ब्लैकलिस्ट किए गए चार केंद्रों को इस बार भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
महाविद्यालयों से उत्तर पुस्तिकाएं एकत्रित करने के लिए विवि प्रशासन ने आठ नोडल कलेक्शन सेंटर बनाए हैं। गोरखपुर में चार, देवरिया और कुशीनगर में दो-दो नोडल कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा के बाद समयसीमा में मूल्यांकन कराने के लिए गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में एक-एक मूल्यांकन केंद्र बनाया है।
विज्ञापन