फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Under the leadership of the district president, the officials submitted a memorandum to the DM demanding an investigation.

Gorakhpur News: सपा का आरोप- मतदाता सूची में 64 हजार से अधिक फर्जी मतदाता

Tue, 09 Jun 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Under the leadership of the district president, the officials submitted a memorandum to the DM demanding an investigation.
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में सोमवार को डीएम से मुलाकात कर एसआईआर के तहत मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में 64,439 मतदाता फर्जी हैं। डीएम ने आश्वासन दिया कि वह जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। कोई फर्जी मतदाता सूची में नहीं रहने पाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि मतदाता सूची की गड़बड़ी को दूर करने के लिए सरकार की ओर से एसआईआर कराया गया लेकिन एसआईआर के बाद भी जिले में 64,439 मतदाता फर्जी मिले हैं। उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है। यह फर्जी मतदाता जिले की सभी नौ विधानसभओं में है। उन्होंने कहा कि डीएम को ज्ञापन देकर कह दिया गया है, यदि यह फर्जी मतदाता हटाए नहीं गए तो इसके खिलाफ आंदोलन होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने सूची तैयार की है, जिसमें पाया गया कि सदर और कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में नौ-नौ हजार, ग्रामीण में सात, पिपराइच में छह हजार से अधिक फर्जी मतदाता हैं। इनका नाम एक से अधिक जगहों पर है। इस दौरान सांसद राम भुआल निषाद व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed