{"_id":"63bbd58a96193940b175efe7","slug":"under-inspire-award-standard-scheme-suggestion-of-council-school-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पहिया और इंजन के बिना दौड़ेगी ट्रेन, 10 सेकेंड में छिल सकेंगे भुट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पहिया और इंजन के बिना दौड़ेगी ट्रेन, 10 सेकेंड में छिल सकेंगे भुट्टा
Mon, 09 Jan 2023 04:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:25 PM IST
सार
अनुष्का ने बताया कि इस अत्याधुनिक ट्रेन से सामान्य से अधिक गति से यात्रा होती है। कम समय में अधिक दूरी तय की जाती है। ट्रेन और ट्रैक के बीच कोई भौतिक संपर्क नहीं होता है जिसके परिणामस्वरूप कोई रोलिंग प्रतिरोध नहीं होता है इसलिए गति में वृद्धि होती है। पहिये और स्टीम इंजन न होने से कोई प्रदूषण नहीं होता है।
विज्ञापन
अनुष्का यादव और रिज्जु गौड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब, महज 10 सेकेंड के अंदर ही बच्चे और बुजुर्ग भुट्टा छिल सकेंगे। वहीं, बिना स्टीम इंजन और पहिया के ही धड़ल्ले से इलेक्ट्रो मैगनेटिक ट्रेन फर्राटा भरती नजर आएगी। गोरखपुर के परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाली रिज्जु गौड़ और अनुष्का यादव के सुझाव को इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत चुना गया है।
विज्ञापन
चयनित विद्यार्थियों को अपने आइडिया के आधार पर 10-10 हजार रुपये भी सरकार की ओर से मॉडल को तैयार करने के लिए प्रदान किए जाएंगे। जनपद से कुल नौ मेधावियों का आइडिया चयन हुआ है। चौरीचौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय राजधानी में कक्षा आठवीं की छात्रा अनुष्का ने अपने आइडिया में कम खर्च और न्यूनतम व्यय दिखाते हुए इलेक्ट्रो मैगनेटिक ट्रेन की खूबियों को दर्शाया है।
विज्ञापन
अनुष्का ने बताया कि इस अत्याधुनिक ट्रेन से सामान्य से अधिक गति से यात्रा होती है। कम समय में अधिक दूरी तय की जाती है। ट्रेन और ट्रैक के बीच कोई भौतिक संपर्क नहीं होता है जिसके परिणामस्वरूप कोई रोलिंग प्रतिरोध नहीं होता है इसलिए गति में वृद्धि होती है। पहिये और स्टीम इंजन न होने से कोई प्रदूषण नहीं होता है। छात्रा की उपलब्धि पर मेंटर डॉ. सुधांशु तिवारी सहित पूरे विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
ऐसे ही उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलकुर गगहा में कक्षा सातवीं की छात्रा रिज्जु गौड़ 10 सेकेंड के अंदर भुट्टा को छिलने वाली मशीन बनाई है। खास बात है कि इसे तैयार करने के लिए घर पर रही बेकार वस्तुओं का प्रयोग किया है। छात्रा की उपलब्धि पर बीईओ गगहा मिनहाज आलम, प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुमंत सिंह, मंत्री हामिद अली आदि ने बधाई दी है।
इन होनहारों ने भी बिखेरी चमक
इंस्पायर योजना के तहत जिले से कुल नौ विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें चौरीचौरा क्षेत्र से सर्वाधिक तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें श्री विशवेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीठाबेल में कक्षा नौ की छात्रा वेदिका, श्रीमती पतिराजी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ब्रह्मपुर की साक्षी, प्राथमिक विद्यालय राजधानी की अनुष्का यादव, बांसगांव विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बेलकुर की रिज्जु, राजकीय हाईस्कूल बेलीपार कौड़ीराम में कक्षा नौवीं की छात्रा रुचित, गोरखपुर से एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं की छात्रा वेदिका शर्मा, गर्वनमेंट हाईस्कूल पतरा के महेश, सहजनवां के लारेंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के वाशु शुक्ला और इंटर कॉलेज खानिमपुर के मनीष प्रजापति का नाम शामिल है।