फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uncontrolled dumpers running in the city...becoming the cause of accidents

Gorakhpur News: शहर में चल रहे अनियंत्रित डंपर...बन रहे हादसे का कारण

Wed, 21 Jan 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumpers running in the city...becoming the cause of accidents

विज्ञापन
- रविवार की रात हार्बर्ट बंधे के पास घर में घुस गया था डंपर, महिला की हुई थी मौत

- रात में तेज रफ्तार में चल रहे डंपर, बाहर के डंपर भी शहर में चल रहे

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर की सड़कों पर अनियंत्रित और तेज रफ्तार में दौड़ रहे डंपर अब आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। खासकर रात के समय नियमों की अनदेखी कर चल रहे भारी वाहनों के कारण लोगों को परेशानी भी हो रही है। रविवार रात को हार्बर्ट बंधे के पास एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में घुस गया। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।
शहर में चारों तरफ निर्माण कार्य हो रहे हैं। इसमें लगे डंपर दिन-रात सड़क पर दौड़ रहे हैं। मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे के करीब पैडलेगंज चौराहे के पास एक गिट्टी लदा डंपर छात्रसंघ चौराहे की तरफ जाते दिखा। इसी तरह हार्बर्ट बंधे की तरफ भी डंपर देखा गया। मोहद्दीपुर के अनुज सिंह के अनुसार, रात के समय शहर के भीतर डंपरों की आवाजाही पूरी तरह से अनियंत्रित हो जाती है। पैडलेगंज की तरफ से तेज रफ्तार में डंपर असुरन की तरफ जाते हैं। चौराहे पर यदि ध्यान न दिया तो खतरनाक हादसा हो सकता है। हार्बर्ट बंधे के पास रविवार की रात भी डंपर अत्यधिक गति में था, चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे मंदिर के पीछे कमरे में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन



यूनिवर्सिटी चौक पर हो गई थी महिला की मौत
अगस्त 2025 में यूनिवर्सिटी चौराहे के पास एक डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को ठोकर मार दी थी। इसमें महिला की मौत हो गई थी। महिला की पहचान खोराबार निवासी अन्नपूर्णा (56) के रूप में हुई थी। बाद में पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया था। हादसे के बाद लोगों के बीच डंपर को लेकर खासी चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पादरी बाजार में घायल हो गया था युवक
नवंबर 2025 में गुलरिहा इलाके के लक्ष्मीपुर चौराहे पर पत्थर लदे डंपर ने युवक को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए डंपर में तोड़फोड़ शुरू कर दिया था। सूचना पर पहुंची शाहपुर और गुलरिहा पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया था।



नाला निर्माण में लगे हैं डंपर
गोड़धोइया नाला निर्माण की वजह से कई मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिन-रात मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थर लदे डंपर आने-जाने से लोगों की नींद हराम हो गई है। पादरी बाजार इलाके के राघवेंद्र कुमार ने बताया कि चालक डंपर पर पत्थर लोड करने के बाद इतना तेज चलाते हैं कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। रात में इनकी स्पीड काफी बढ़ जाती है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि रात के समय बाहर के जिलों से आने वाले डंपर भी बेखौफ होकर शहर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं।



वर्जन
शहर में दिन के समय डंपर के प्रवेश पर रोक है। इनकी निगरानी की जा रही है। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राजकुमार पांडेय, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed