{"_id":"62d639bc1c0aa84bdf1727ce","slug":"uncle-nephew-who-came-to-resolve-dispute-beat-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवाद सुलझाने पहुंचे चाचा-भतीजे को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवाद सुलझाने पहुंचे चाचा-भतीजे को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 19 Jul 2022 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:27 AM IST
सार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के आजाद नगर में किराएदारों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए मकान मालिक के भतीजे के साथ रविवार रात मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट का उलहना देने पर मकान मालिक पर जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संगीता यादव, उनके पति, शिवनाथ यादव, विवेक यादव, अभय यादव, विजय नाथ यादव, व 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट, बलवा व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आजाद नगर निवासी भानुप्रताप किराये पर कमरा दिए हैं। इसमें विवेक चौरसिया, संगीता यादव सहित अन्य किरायेदार हैं। आरोप है कि रविवार को सात बजे के करीब विवेक चौरसिया व संगीता के बीच किसी बात पर विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
यह देख भानुप्रताप के भतीजे अभयराज बीच बचाव करने गए। इससे नाराज संगीता यादव पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। सोमवार को संगीता यादव के पास उलहना लेकर गए तो आरोपियों ने भानुप्रताप पर भी जानलेवा हमला किया।
रामगढ़ताल इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।