{"_id":"65551220307402f2ca049c84","slug":"uncle-dies-nephew-injured-in-road-accident-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-369032-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
पिपराइच इलाके में जंगल धूषड़ पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पिपराइच (गोरखपुर) इलाके के जंगल धूषड़ पुलिस चौकी के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठे भतीजे को मामूली चोट आई। मरहम-पट्टी कराकर उसे घर भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम तिनहवां टोला छपिया निवासी छांगुर प्रसाद (40) बाइक से भतीजा नंद किशोर के साथ बुधवार सुबह गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह जंगल धूषड़ पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में हेलमेट टूट गया और छांगुर जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।
मामूली रूप से घायल भतीजे ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीएचसी पिपराइच पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद छांगुर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
--