फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uncle dies nephew injured in road accident

Gorakhpur Accident: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Thu, 16 Nov 2023 03:12 PM IST
vivek shukla अमरउजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमरउजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Nov 2023 03:12 PM IST
सार

कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम तिनहवां टोला छपिया निवासी छांगुर प्रसाद (40) बाइक से भतीजा नंद किशोर के साथ बुधवार सुबह गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह जंगल धूषड़ पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Uncle dies nephew injured in road accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के जंगल धूषड़ पुलिस चौकी के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठे भतीजे को मामूली चोट आई। मरहम-पट्टी कराकर उसे घर भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम तिनहवां टोला छपिया निवासी छांगुर प्रसाद (40) बाइक से भतीजा नंद किशोर के साथ बुधवार सुबह गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह जंगल धूषड़ पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में हेलमेट टूट गया और छांगुर जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।
विज्ञापन


मामूली रूप से घायल भतीजे ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीएचसी पिपराइच पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद छांगुर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed